लाइफस्टाइल

Happy Gandhi Jayanti 2022 Hindi Wishes, Images: खास अंदाज में मनाएं गांधी जी का जन्मोत्सव, दोस्तों को भेजें यह शानदार बधाई संदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 12:23 AM IST

Happy Gandhi Jayanti 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: 2 अक्टूबर 1869 के दिन गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। सत्य और अहिंसा के पुजारी गांधी जी के जन्म दिवस को‌ भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अपने दोस्तों को बधाई देने के लिए आप यहां कोट्स, फोटोज, मैसेजेस और इमेजेस देख सकते हैं।

Image

Gandhi Jayanti 2022 Wishes, Quotes and Messages

Happy Gandhi Jayanti 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: इस वर्ष हम सब गांधी जी की 153वीं जयंती मनाने वाले हैं। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जी का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इस दिन स्कूल से लेकर दफ्तर तक हर जगह गांधी जयंती पर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के स्वाधीनता संग्राम को एक नई दिशा देने वाले गांधीजी के विचार हर व्यक्ति को सत्य और अहिंसा की राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

अल्बर्ट आइंस्टाइन से लेकर मार्टिन लूथर किंग और नेल्सन मंडेला तक हर कोई गांधी जी के विचारों को‌ अपनी प्रेरणा मानता था और उन्हें अपना आदर्श बताता था। गांधी जयंती के मौके पर अगर आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो यहां देखें कोट्स, विशेज, मैसेजेस और फोटोज।

अहिंसा का पुजारी

सत्य की राह दिखाने वाला

ईमान का पाठ पढ़ा गया

हमें वो बापू लाठी वाला

गांधी जयंती 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

gandhi jayanti quotes

gandhi jayanti quotes

देश के लिए जिसने विलास को ठुकराया था

त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया था

पहन के काठ के चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया था

देश का था अनमोल वो दीपक जो महात्मा कहलाया था

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

gandhi jayanti images

gandhi jayanti images

महानायक वो आजादी का

अटल अहिंसावादी था,

गोरों को भारत से मार भगाया

जिसके तन पर वस्त्र खादी था।

gandhi jayanti

gandhi jayanti 2022 wishes and quotes

हजारों साल नरगिस अपनी,

बेनूरी पर रोती है,

बड़ी मुश्किल से होता है

चमन में दीदावर पैदा।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

gandhi jayanti 2022

gandhi jayanti 2022 wishes

खादी मेरी शान है,

कर्म ही मेरी पूजा है,

सच्चा मेरा कर्म है,

और हिंदुस्तान मेरी जान है।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

gandhi jayanti 2022 wishes and messages

gandhi jayanti 2022 wishes and messages

चली थी अंग्रेजों के रूप में,

भारत देश पर आंधी

अहिंसा और सत्य से लड़े वो

नाम थाा उनका गांधी।

धैर्य का एक औंस

उपदेश के एक टन से

ज्यादा कीमती है।

महात्मा गांधी जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

कमजोर कभी माफ

नहीं करते। माफ करना

ताकतवर व्यक्ति की

निशानी है।

गांधी जी की जयंती का हार्दिक शुभकामनाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article