लाइफस्टाइल

Happy First Mother's Day Quotes: पहली बार मदर्स डे मना रहीं महिलाओं के लिए ये रही शानदार विशेज, देखें कोट्स, शायर फॉर न्यू मॉम इन हिंदी

Happy First Mother's Day Quotes: मां बनने से बड़ा सुख शायद ही कुछ होता है, और इसी सुख की खुशी मनाने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। तो अगर इस साल आपकी कोई क्लोज फ्रेंड भी अपना पहला मदर्स डे मना रही हैं, तो ये कोट्स, शायरी, विशेज उनके दिल को छू जाएंगी।

Image

First Mother's Day Quotes

Happy First Mother's Day Quotes: मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन माँ के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने का खास अवसर होता है। वैसे तो ये दिन सालों साल बाद भी हर मां के लिए खास होता है, लेकिन पहली पहली बार वाले मदर्स डे का जश्न मनाने की बात ही कुछ और है। ऐसे में अगर आपकी पत्नी, बहन या कोई प्रियजन अपना पहला मदर्स डे मना रही है। और अगर आप भी उनके लिए इस स्पेशल दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाना चाहते हैं। तो ये कोट्स, शायरी, विशेज बेशक ही उनके दिल को छू जाएंगी और उनके लिए इस दिन को जिंदगी भर के लिए सबसे ज्यादा स्पेशल बना देंगी।

Happy Mother's Day Quotes, Shayari For First Time Mom's

1. नन्हे हाथों की पहली मुस्कान,

तुम्हारी दुनिया बन गई है जान।

पहली मदर्स डे की बधाई हो,

खुशियाँ तुम्हारे दामन में बरसें सदा यूँ ही!

2. एक नन्ही सी धड़कन ने,

तुम्हें 'माँ' बना दिया।

आज तुम्हारा पहला दिन है,

जब दुनिया ने तुम्हें सलाम किया

हैप्पी मदर्स डे विशेज, शायरी इन संस्कृत

हैप्पी मदर्स डे विशेज, शायरी इन संस्कृत

3. पहली बार माँ बनी हो तुम,

ख्वाबों से भरी ये नई दुनिया।

भगवान दे तुम्हें हमेशा वो प्यार,

जो तुमने बच्चे को दिया है।

Happy Mother's Day Wishes for New Mom

4. डायपर बदलो, नींद खो दो,

पर बच्चे की मुस्कान पे दिल को धड़कन मिले।

पहली मदर्स डे की शुभकामनाएँ,

अब तुम 'नो स्लीप' क्लब की मेंबर बन चुकी हो

5. पहली बार 'माँ' कहलवाने का एहसास,

खुशियों से भर देता है दिल को हज़ार बार।

तुम्हारी ये पहली मदर्स डे,

हो खास, हो प्यारा, हो अनमोल ये पल सारे।

Happy Mothers day quotes For New Mom

Happy Mothers day quotes For New Mom

6. पहली बार माँ बनकर,

तुमने खुद को नया पाया।

देखो कैसे ये छोटा सा इंसान,

तुम्हारी दुनिया बदल गया

न्यू मॉम के लिए मदर्स डे संदेश, हार्दिक शुभकामनाएंं

7. तुम्हारा पहला मदर्स डे,

हो खुशियों से भरपूर।

बच्चे की हर मुस्कान तुम्हें,

दे प्यार का अनमोल सुरूर

8. माँ तुझे मिला है नया ताज,

तेरी गोद में अब नन्हा राज।

खुशियों की बहार है तेरे आँगन में,

हर पल बस तेरा ही प्यार है,

माँ तेरे दामन में।

First Mother's Day Quotes

First Mother's Day Quotes

9. दुनिया की हर खुशी से अनमोल,

तेरी ये नई ममता है।

हर सुबह तेरे लिए अब,

एक नया "मदर्स डे" है

10. नन्हे हाथों का स्पर्श पाकर,

तेरी आँखों में खुशियाँ जागीं।

मुस्कान बनकर बिखर गई वो,

जब पहली बार तूने "माँ" सुनी

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article