Happy Diwali 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: दिवाली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस त्योहार को देशभर में बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है। दशहरा के 20 दिनों बाद दीपावली मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी (Ma Lakshmi) और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली के मौके पर घरों को सजाया जाता है। दिवाली पर दियों से घर जगमगाता है। पूजा के साथ लोग तरह तरह के पकवान भी बनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी (Ma Lakshmi) और भगवान गणेश की पूजा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों के दिन को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें दिवाली विशेज, शायरी, कोट्स।
दिवाली की शुभकामनाएं
दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आंगन हो
पटाखों की गूंजों से आसमान रोशन हो
ऐसी आये झूम के यह दीवाली आपकी
हर तरफ खुशियों का ही मौसम हो.
शुभ दीपावली!

Happy Diwali 2023
झिलमिलाते दीपों की, रोशनी से प्रकाशित,
ये दीपावली आपके घर में,
सुख-समृद्धि और, आशीर्वाद ले कर आए.
शुभ दीपावली!

Happy Diwali 2023
दीपों का ये पावन त्योहार
आपके लिए लाये खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार.
शुभ दीपावली!
प्यार की बंसी बजे
प्यार की बजे शहनाई,
खुशियों के दीप जले
दुख कभी न ले अंगड़ाई.
शुभ दीपावली!

Happy Diwali wishes
पल-पल सुनहरे फूल खिलें
कभी न हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
दीवाली पर है यही शुभकामना.
शुभ दीपावली!
दीवाली आई, संग खुशियां लाई
मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई
क्योंकि इसी में है आपकी भलाई
देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई.
शुभ दीपावली!
देवी महालक्ष्मी की कृपा से
आपके घर में हमेशा
उमंग और आनंद की रौनक हो
इस पावन मौके पर आप सबको
दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
शुभ दीपावली!

happy diwali
कामना है कि आपको आप शांति
समृद्धि, खुशी और सफलता मिले.
शुभ दीपावली!

Happy Diwali Images
जगमग करते दीयों से हर तरफ है फैली छटा निराली
आपके जीवन में हजारों खुशियां लाए ये दिवाली
आपके पूरे परिवार को हैप्पी दिवाली
