Happy Diwali 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: आज देशभर में दिवाली का बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। यह हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की नव स्थापित मूर्तियों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही घरों को खूब सजाते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी की कृपा बरसती है और सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। दिवाली के मौके पर लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर उपहार और दिवाली की शुभकामनाएं भी देते हैं। वहीं कुछ लोग व्हॉटसप मैसेज, कोट्स, शायरी के जरिए भी लोगों को दिवाली की शुभकामानएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को दिवाली की शुभकामानएं देना चाहते हैं तो आप उन्हें ये मैसेज, कोट्स, शायरी, विशेज भेज सकते हैं। यहां देखें दिवाली की विशेज, कोट्स, शायरी, मैसेज।
Happy Diwali wishes in Hindi
सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं
दीपावली पर्व की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!
Happy Diwali

Happy Diwali wishes
आपके घर में लक्ष्मी गणेश का वास हो,
जीवन से अंधेरा दूर हो,
हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे,
और आपकी जिंदगी में खुशियों की महफिल सज जाए
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
रंगोली और दीयों से सजे घरों में,
भगवान राम के आगमन की खुशी छा जाए,
और आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की बहार आए
दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं!

Happy Diwali
दिवाली की ज्योति आपके जीवन को रोशन करें
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके ऊपर बरस जाए
आपके घर में खुशियाँ और समृद्धि का वास हो. और आपका जीवन सफलता से भरा हो.
शुभ दीपावली!
मीठी यादों से भरा त्योहार,
आतिशबाजी से भरा आसमान,
मिठाइयों से भरा मुंह,
दीयों से भरा घर और मौज-मस्ती से भरा दिल
माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से, आपका जीवन हमेशा खुशियों और सफलताओं से भरा रहे
दिवाली कि हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Diwali 2023
दीपावली का त्योहार बुराइयों को दूर करने और खुशियों को भरने का है.
आइए मिलकर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें
और अपने जीवन को समृद्धि और सुख से भर दें
दीपावली की शुभकामनाएं
लाखों दीपक आपके जीवन को अंतहीन
समृद्धि, स्वास्थ्य और धन के साथ हमेशा के लिए रोशन करें
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Diwali wishes
दिवाली के पावन पर्व पर,
माँ लक्ष्मी आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें
आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ आएं
और आप हमेशा स्वस्थ और प्रसन्न रहें।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Diwali
हर्षित त्योहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे.
इस दिवाली आपको अच्छे स्वास्थ्य और भाग्य का आशीर्वाद मिले।
दिवाली की शुभकामनाएं
