लाइफस्टाइल

Happy Diwali 2023 Hindi Wishes, Images, Messages: मां की लक्ष्मी कृपा...अपने दोस्तों को इन खूबसूरत विशेज, इमेजेस, कोट्स को भेज कहं हैप्पी दिवाली

Happy Diwali 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: आज पूरे देश में दिवाली की हर्षोल्लास देखने को मिल रही है - यहां हम आपके लिए दिवाली 2023 विशेज इमेजेस, कोट्स, शायरी, स्टेटस, वीडियोज, वॉलपेपर्स लेकर आए हैं, इसे भेज आप अपनों को दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

Happy Diwali 2023 Hindi Wishes, Images, Messages: इन शानदार विशेज इमेजेस के जरिए दें दिवाली की शुभकामनाएं

Happy Diwali 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: सजा दो घर को गुलशन सा मेरे प्रभु राम आए हैं...आज पूरे देश में दिवाली की धूम देखनो को मिल (Diwali Wishes In Sanskrit) रही है। पूरा देश लाइटों से सजा हुआ है। सनातन धर्म में इस पावन पर्व का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में आने वाले सभी कष्टों का (Happy Diwali Wishes For Love) निवारण होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार दिवाली आज यानी 12 नवंबर 2023 को मनाई जा रही है। यहां हम आपके लिए दिवाली की विशेज इमेजे, कोट्स शायरी, फोटोज, स्टेटस, वीडियोज लेकर आए हैं।

Happy Diwali 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages

जगमग-जगमग आई दिवाली

खुशियां ढेरों लाई दिवाली

घर आंगन में खुशियां महके

प्यार, स्नेह की रंगोली छाई

दीप पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलकामना

Happy Diwali 2023

Happy Diwali 2023

Happy Diwali 2023

दीपों का त्योहार है आया,

दीप पर्व का फैला उजियारा

जगमग-जगमग दीप चमकते,

देखो जग हुआ रौशन सारा

दीप पर्व की मंगलकामना और बधाई

Happy Diwali 2023 Wishes

खील बताशे और मिठाई देखो घर में रौनक आई

मां की लक्ष्मी कृपा बने यूं, देखो हर घर में दिवाली आई

एक नहीं है रौशन बेला दीप पर्व में कतार है आई

मिठाई पटाखे, खिलते चेहरे रूप रंग की बहार है आई

दीप पर्व की मंगलकामना और बधाई

Happy Diwali Wishes In Hindi

प्यार की बंसी बजे,

प्यार की बजे शहनाई.

खुशियों के दीप जले,

दुख कभी न ले अंगड़ाई।

शुभ दीपावली।।

Happy Diwali Good Morning Wishes

Happy Diwali Good Morning Wishes

Happy Diwali Wishes For Love

श्रीवर्चस्वमायुष्यमारोग्यमाविधात् पवमानं महीयते।

धान्यं धनं पशुं बहुपुत्रलाभं शतसंवत्सरं दीर्घमायुः ।।

मां लक्ष्मी सदैव आप पर कृपा बनाए रखें।

शुभ दीपावली।।

Good Morning Happy Diwali Wishes

दीपों का ये पावन त्योहार,

आपके लिए लाये खुशियां हजार,

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,

हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार।

Deepawali Shubhkama Sandesh

पल पल सुनहरे फूल खिले

कभी न हो कांटों का सामना

जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे

दिवाली पर है यही शुभकामना।

Happy Diwali Good Morning

आया-आया दिवाली का त्योहार लाया

संग अपने खुशियों की सौगात लाया

दीपावली के पावन पर्व पर आपकी हर मनोकामना पूरी हो।

Good Morning Happy Diwali Images

मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना,

जीवन में नई खुशियों को लाना,

दुःख दर्द अपने भूल कर, सबको गले लगाना।

सुख के दीपक जले, घर आंगन में खुशहाली हो

बड़ों का आशीर्वाद और अपनों का प्यार मिले

ऐसी आपकी मंगल दिवाली हो

दिवाली की बधाइयां!

प्रतिदिन बढ़ता जाए आपका कारोबार

परिवार से बना रहे स्नेह और प्यार

होती रहे सदा अपार धन की बौछार

ऐसा हो आपका दिवाली का त्यौहार

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

दिवाली आई, संग खुशियां लाई

मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई

क्योंकि इसी में है आपकी भलाई

देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई।

गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,

लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।

यही कामना है हमारी, इस दिवाली

पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!!

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article