Happy Dhanteras 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: भगवान धन्वन्तरि का जन्म ‘कार्तिक कृष्ण पक्ष’ की त्रयोदशी के दिन हुआ था इसी दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस से दिवाली या दीपावली के पंच दिवसीय त्योहार की शुरुआत होती है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि और भगवान कुबेर की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन लोग सोना-चांदी या स्टील के बर्तन की खरीदारी करते हैं। भगवान धन्वन्तरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथो में अमृत से भरा कलश था इसलिए इस दिन लोग बर्तन या चाँदी-सोने के समान खरीदते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन इन सभी चीजों की खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती हैं। धनतेरस के खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे मे अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों।
आपको और आपके परिवार को इस धनतेरस की शुभकामनाएं!

Happy Dhanteras 2023
इस धनतेरस कुछ खास हो,
दिलों में खुशियां, घर में सुख का वास हो;
हीरे-मोती से सजा आपका ताज हो,
मिट जाएं दूरियां सब आपके पास हो;
धनतेरस की शुभकामनाएं!
दिनों-दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे हमेशा अपार धन की बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
आपको धनतेरस की शुभकामनाएं!

Happy Dhanteras 2023
धनतेरस का शुभ दिन आया
सबके लिए नई खुशियां लाया
लक्ष्मी-गणेश विराजे घर में
सदा रहे सुखों की छाया।
हैप्पी धनतेरस 2023
मां लक्ष्मी की कृपा बरसे
जीवन में खुशियां छलके
धनवंतरी का वास रहे
सुख समृद्धि बनी रहे।
धनतेरस की शुभकामनाएं!

Happy Dhanteras 2023
यह धनतेरस आपके लिए कुछ ख़ास हो,
दिलों में खुशियों का और घर में सुख का वास हो,
हीरो-मोती से सजा आपके सर का ताज हो,
मिटे दूरियाँ, सब आपके पास हो,
ये धनतेरस आपके लिए बहुत ख़ास हो.
हैप्पी धनतेरस
आपके घर में धन की बरसात हो,
लक्ष्मी माता का वास हो,
संकटों का नाश हो,
सुख और शांति का वास हो.
Happy Dhanteras 2023

Happy Dhanteras 2023
धन-धान्य भरी है धनतेरस,
धनतेरस का दिन है बड़ा ही मुबारक,
माता लक्ष्मी है इस दिन की संचालक,
आओ मिल करे पूजन उनका,
जो हैं जीवन की उद्वारक.
हैप्पी धनतेरस Happy Dhanteras
