लाइफस्टाइल

Daughter's Day 2023 Date, Importance: बेटी है तो कल है... विस्तार से जाने कब और क्यों मनाया जाता है बेटी दिवस

When is daughter's day 2023: बेटी है तो कल है.. इसी संदेश को देश और दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाने के लिए भारत समेत दुनिया के कई देशों में हर साल सितंबर में बेटी दिवस मनाया जाता है। यहां देखें 2023 में डॉटर्स डे कब है, डॉटर्स डे थीम, क्यों मनाते हैं बेटी दिवस समेत इस खास दिन से जुड़ी सभी जरूरी बातें। जिन्हें पढ़कर आपको भी अपनी बिटिया से दुगना लगाव हो जाएगा।

Image

Happy daughters day 2023 date theme when is daughters day in India history significance beti bachao

Daughter's day 2023 date, theme, history: एक मीठी सी मुस्कान है बेटी, जिसके बिना अपने कल का स्वप्न देखना बेशक व्यर्थ है। दो परिवारों का जग रोशन करने वाली बेटियों के बारे में जो कुछ कहा जाए कम है। अवश्य ही उनके बिना कुछ नहीं, मगर ये बात जानते हुए भी सालों से देश और दुनिया भर के लोगों ने बेटियों के साथ खूब अन्याय किए हैं। जिसमें कोख में ही मार देने से लेकर पढ़ने लिखने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने तक की इजाजत न मिलने जैसी बातें शामिल हैं।

Beti Diwas 2023

Beti Diwas 2023

इसलिए भारत समेत दुनिया के कई देशों ने मिलकर बेटियों के हित के लिए और उनको समान अधिकार दिलवाने के लिए बेटी दिवस मनाए जाने की शुरुआत की थी। राष्टिय स्तर पर हर साल सितंबर के महीने में डॉटर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। यहां देखें कब है डॉटर्स डे, डॉटर्स डे क्यों मनाते हैं और इसका इतिहास तथा महत्व क्या है।

बेटी दिवस कब है, When is Daughter's day Date 2023

हर साल भारत समेत दुनिया के कई देशों द्वारा बड़ी ही धूम धाम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेटी दिवस मनाया जाता है। बेटियों के हक के लिए आवाज उठाने तथा उन्हें अपने अधिकारों के बारे जागरुक करने के उद्देश्य ये दिन मनाया जाता है। हर साल सितंबर माह की 24 तारीख को भारत देश में डॉटर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। और फिर 28 तारीख को बेटी दिवस को एक बार फिर जोरों शोरों से अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर भी मनाया जाता है।

क्यों मनाते हैं बेटी दिवस, Why is Daughter's day celebrated

सालों से ही बेटियों को उनके हक के लिए आवाज उठाने से लेकर आगे बढ़कर पढ़ने-लिखने अपना जीवन अपने हिसाब से जीने तक जैसी स्थितियों में भी रुकावटों का सामना करना पड़ा है। अब ऐसे में कई लड़कियां ऐसी हैं, जिन्हें अपने अधिकारों के बारे में पता ही नहीं है, तो कई ऐसी हैं जिनके पास इन मुसीबतों से लड़ने का सहारा नहीं है। ऐसी ही परिस्थतियों से लड़ने के लिए वैश्विक और राष्ट्रिय स्तर पर बेटी दिवस आयोजित किया जाने लगा। जिसके जरिए देश और दुनिया भर की बेटियों को आवाज मिली तथा जनता को बेटियों के होने का महत्व पता चला। हर साल 24 सितंबर को ये दिन बड़े बड़े सम्मेलनों से लेकर जागरुकता अभियानों के साथ मनाया जाता है।

डॉटर्स डे का इतिहास क्या है, Daughter's day 2023 History

बेटी दिवस की शुरुआत भारत द्वारा साल 2007 में की गई थी। भारत समेत दुनिया के कई बड़े देशों में बेटों का औधा बेटियों के ज्यादा ऊपर माना गया है। भारत में भी इस तरह की कुरितीयां सालों से चली आ रही हैं, जिन्हें खत्म करने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस की संकल्पना बेटी पैदा करने के कलंक के खिलाफ लड़ने, बेटियों को एक दायित्व समझने और महिलाओं का सम्मान करने के लिए की गई थी। बालिकाओं का जश्न मनाने के लिए हर साल सितंबर के चौथे रविवार को अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article