लाइफस्टाइल

Navratri 2024 Wishes, Messages, Status: मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन... इन भक्तिमय विशेज, मैसेजेस, स्टेटस, फोटो के जरिए दें चैत्र नवरात्रि की बधाई

Navratri 2024 Wishes, Messages, Photos, Images and Status: चैत्र नवरात्रि के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को इस दिन से संबंधित विशेज, मैसेजेस, शायरी, फोटो, स्टेटस आदि भेजते हैं।

Image

Happy Chaitra Navratri 2024 Wishes, Messages: इन भक्तिमय विशेज, मैसेजेस, स्टेटस, फोटो के जरिए दें चैत्र नवरात्रि 2024 की बधाई।

Navratri 2024 Wishes, Messages, Photos, Images and Status: चैत्र नवरात्रि (Happy Chaitra Navratri 2024) एक फेमस हिंदू त्योहार है, जो हिंदू महीने चैत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का त्योहार देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में से हर दिन भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों में से एक की पूजा करते हैं, जिन्हें नवदुर्गा भी कहा जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल, यानी मंगलवार से हो चुकी है। चैत्र नवरात्रि का समापन 17 अप्रैल को होगा। चैत्र नवरात्रि के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को इस दिन से संबंधित विशेज (Happy Chaitra Navratri 2024 Wishes), मैसेजेस, शायरी, फोटो, स्टेटस आदि भेजते हैं। इसी को लेकर आज हम आपके साथ चैत्र नवरात्रि की विशेज, मैसेजेस, फोटो आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी करके भेज सकते हैं।

हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2024 विशेज, मैसेजेस (Happy Chaitra Navratri 2024 Wishes, Messages)

1. मां तू ही नारायणी, तू ही करता-धरता,

तेरे बिना क्या होता अपना,

अपनी चमक से खुशियों से भर दे संसार,

पहले न सही इस बार देदे अपना पूरा आर्शिवाद,

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते...

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Chaitra Navratri 2024

Chaitra Navratri 2024

3. जगत पालनहार है मां

मुक्ति का धाम है मां,

हमारी भक्ति का आधार है मां

सबकी रक्षा की अवतार है मां,

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. नव कल्पना नव ज्योत्सना

नव शक्ति नव अराधना

नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना.

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Chaitra Navratri

Chaitra Navratri

5. ओम सर्वमंगल मांगल्ये

शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्रयम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. मां दुर्गा के 9 अवतार

आपको 9 गुणों - शक्ति, खुशी, मानवता,

शांति, ज्ञान, भक्ति, नाम,

प्रसिद्धि और स्वास्थ्य के साथ आशीर्वाद दें।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Chaitra Navratri 2024

Happy Chaitra Navratri 2024

7. हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है,

सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं,

तन, मन और जीवन हो जाएगा पावन,

मां के कदमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन नव

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. लक्ष्मी का हाथ हो

सरस्वती का साथ हो,

गणेश का निवास हो

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Chaitra Navratri

Happy Chaitra Navratri

9. मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,

इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा,

खुशियां महके आपके घर-आंगन

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. मां के कदम आपके घर में आएं,

आप खुशी से नहाएं,

परेशानियां आपसे आंखें चुराएं,

चैत्र नवरात्रि की ढेरों शुभ कामनाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article