त्योहारों का सीजन आते ही लड़कियां शॉपिंग शुरू कर देती हैं। हर कोई त्योहारों के सीजन में स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखना चाहता है। लेकिन कई बार लड़कियां अपने अटायर को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का त्योहार नजदीक है और लड़कियां अभी से शॉपिंग करने लगी होंगी। इसके अलावा नई नवेली दुल्हन में ससुराल में स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने के लिए ड्रेसेस तालाश कर रही होंगी। ऐसे में अगर आप साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं और नवरात्रि के मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो ये खूबसूरत साड़ियां ट्राय कर सकती हैं।
प्रिंटेड साड़ी लुक
नई नवेली दुल्हन नवरात्रि के मौके पर माधुरी की तरह प्रिंटेड साड़ी कैरी कर सकती हैं। इसमें वो बेहद खूबसूरत लगेंगी। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए माधुरी ने बालों को क्लचर के लगाकर खुला छोड़ा है।
ब्लू साड़ी
माधुरी दीक्षित ने ब्लू कलर की साड़ी को काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट किया है।
फ्लोरल साड़ी लुक
जान्हवी कपूर का ये फ्लोरल साड़ी लुक कमाल का है। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। माथे पर बिंदी और स्मकी मेकअप के साथ उन्होंने इस लुक को पूरा किया है।
