वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क को बना दिया सर्कस! भारी-भरकम DJ गाड़ी को हवा में उछालकर खतरनाक स्टंट, लोग बोले- 'तुरंत जेल भेजो'

Viral Video: इंटरनेट पर व्यूज और लाइक की होड़ में लोग अक्सर खतरनाक रास्ते चुन लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भारी-भरकम डीजे लदे वाहन का स्टंट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी को बीच सड़क पर आगे-पीछे उछालकर खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा है।

Image

डीजे गाड़ी से खतरनाक स्टंट (तस्वीर साभार- @ChapraZila)

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में लोग 'लाइक्स' और 'व्यूज' की खातिर किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक बेहद चौंकाने वाला और खतरनाक नमूना हाल ही में देखने को मिला। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक भारी-भरकम डीजे सिस्टम से लदी गाड़ी को सड़क के बीचों-बीच किसी खिलौने की तरह उछालकर स्टंट (Stunt Video) करते देखा जा सकता है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

    वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक जीप-मॉडल वाहन पर पीछे की तरफ विशालकाय साउंड बॉक्स, डीजे की भारी मशीनें बंधी हुई हैं और बोनट पर बड़ा सा जनरेटर रखा है। सड़क के दोनों ओर लोगों और बच्चों की भारी भीड़ जमा है। तभी ड्राइवर अचानक गाड़ी को फुल पिकअप में आगे बढ़ाता है और हाइड्रोलिक या स्टंट तकनीक की मदद से गाड़ी के आगे और पीछे के पहियों को बारी-बारी से हवा में उछालने लगता है। देखने में यह दृश्य किसी एनिमेटेड फिल्म की 'डांसिंग कार' जैसा प्रतीत होता है, लेकिन यह असल जिंदगी में एक बेहद गंभीर और जानलेवा स्टंट था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस समय गाड़ी हवा में हिचकोले खा रही थी, ठीक उसी वक्त सामने और अगल-बगल कुछ नवयुवक हाथ में मोबाइल लेकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। देखें वीडियो...

    डीजे गाड़ी का खतरनाक स्टंट

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में जानलेवा स्टंट है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इन लोगों का डीजे तुरंत जब्त होना चाहिए और लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर देना चाहिए। एक अन्य यूजर ने गुस्से में लिखा कि व्यूज के चक्कर में दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, इन्हें गिरफ्तार कर कम से कम 10 साल के लिए जेल में डालना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article