लाइफस्टाइल

Happy Buddha Purnima 2023 Wishes, Quotes: जीवन को सरल बना देंगे भगवान बुद्ध के अनमोल विचार, बुद्ध पूर्णिमा पर करीबियों को भेजें ये कोट्स

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 18, 2023, 03:51 PM IST

Happy Buddha Purnima 2023 Wishes, Gautam Buddha Inspirational Quotes: भगवान बुद्ध ने अपने जीवन में जिन आर्दशों की चर्चा की वह बहुत ही सामान्य हैं और सरल हैं। इन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सरल बना सकता है। आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अपने करीबियों को ये कोट्स भेजें।

Image

Gautam Buddha Inspirational Quotes

Happy Buddha Purnima 2023 Wishes, Gautam Buddha Inspirational Quotes in Hindi: भगवान बुद्ध ने अपने जीवन में जिन आर्दशों की चर्चा की वह बहुत ही सामान्य हैं और सरल हैं। उन्होंने लोगों को पाखंड, दिखावा और भेदभाव से ऊपर उठ कर सोचने की क्षमता विकसित करने की सीख दी है। भगवान बुद्ध ने कहा है कि इंसान को कभी अपनी चीज को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से इंसान एक दिन स्वयं की बनु जाल में फंस जाता है। महात्मा बुद्ध के विचारों और उपदेशों (Gautam Buddha Updesh, Gautam Buddha ke Vichar) को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सरल बना सकता है।

वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है और इस साल यानी 2023 में बुद्ध पूर्णिमा 5 मई (Buddha Purnima Date) को मनाई जा रही है। इस दिन दान-पुण्य और धर्म-कर्म करने का बड़ा ही महत्‍व माना जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा की जाती है और उनकी मूर्ति का अभिषेक कर उन पर फूल चढ़ाएं जाते हैं। आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अपने करीबियों को महात्मा बुद्ध के विचार, उपदेश, कोट्स SMS या WhatsApp के जरिए भेजें।

Happy Buddha Purnima 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos

  • भगवान बुद्ध ने कहा है कि इंसान को कभी अपनी चीज को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से इंसान एक दिन स्वयं की बनु जाल में फंस जाता है।
  • इंसान को कभी किसी से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ईर्ष्या इंसान का सुख और चैन छीन लेती हैं। ईर्ष्या जिसके मन में हो वह कभी शांति से नहीं रह सकता। भगवान बुद्ध ने कहा है कि ईर्ष्या या घृणा को प्रेम से ही खत्म किया जा सकता है।

Happy Buddha Purnima 2023 Wishes, Gautam Buddha Inspirational Quotes in Hindi

  • भगवान बुद्ध ने क्रोध को कोयले के समान बताया है। जिस तरह कोयला धीरे-धीरे जलता हुआ अचानक से तेज हो कर राख में तब्दील हो जाता है, ठीक गुस्सा भी ऐसे ही इंसान को जलाकर रख कर देता है और क्रोध में इंसान अपने विवेक को खो देता है।
  • इंसान को कभी भी ये नहीं सोचना चाहिए कि क्या हो चुका है, बल्कि ये देखना चाहिए कि क्या-क्या करना बाकी रह गया है।

Happy Buddha Purnima 2023 Wishes in Hindi, Gautam Buddha ke Vichar

  • इंसान को जीवन में अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए, क्योंकि स्वास्थ्य यदि साथ नहीं देता तो सब कुछ होते हुए भी जीवन मौत समान हो जाता है।
  • भगवान बुद्ध ने कहा है कि इंसान का जैसा विचार होता है इंसान धीरे-धीरे वैसा ही बन जाता है। इसलिए हमेशा अच्छे विचार इंसान को रखने चाहिए।

Gautam Buddha Inspirational Quotes in Hindi

  • भगवान बुद्ध ने शंका को जहर समान बताया है। उनके विचार में शंका इंसान को पहले खुद मारती है फिर दूसरों को मारती है। ये ऐसा जहर होता है जो दोस्त, रिश्ते और संबंध सब खत्म कर देता है।
  • इंसान के कर्म उसके ही नहीं उसके आने वाली पीढ़ियों को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए जब भी हम कुछ बुरा करने की सोचें तो हमें अपनी ही नहीं अपनी पीढ़ियों तक होने वाले असर के बारे में भी सोचना चाहिए। ठीक उसी तरह इंसान जब अच्छे कर्म करता है तो उसके कर्म उसे पीढ़ियों तक मिलते हैं।

Happy Buddha Purnima Inspirational Quotes in Hindi

  • भगवान बुद्ध ने कहा है कि हजारों खोखले शब्दों से अच्छा है,वह एक शब्द है जो शांति लाता है। शांति के लिए इंसान को हर संभवन प्रसास करना चाहिए।
  • सभी बुरे कार्य मन के कारण उत्पन्न होते हैं । इसलिए मन को काबू में रखना बहुत जरूरी है।

Happy Buddha Purnima Wishes in Hindi, Good Morning Quotes

  • अतीत इंसान की शक्ति को क्षीण करता है, इसलिए न तो भविष्य के लिए सोचे न अतीत के लिए। वर्तमान में जीना ही इंसान को जीवंत बनाता है।
  • भगवान बुद्ध ने कहा था कि जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती, ठीक उसी तरह मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।
  • इंसान को अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करना होता है। दूसरों पर निर्भर रहना कभी कोई कार्य पूरा नहीं करा सकता।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article