लाइफस्टाइल

Birthday Wishes For Office Colleague: जन्मदिन के मौके पर अपने सहकर्मी को स्पेशल फील कराने के लिए यहां से भेजें शुभकामना संदेश, देखें बेस्ट बर्थडे विशेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 25, 2025, 06:36 AM IST

Birthday Wishes For Office Collegaue: अगर आज आपके खास ऑफिस कलीग का जन्मदिन है और इस मौके पर आप अपने दोस्त को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं। यहां देखें बेस्ट बर्थडे विशेज।

Image

जन्मदिन की शुभकामनाएं (Image:istock)

Birthday Wishes For Office Collegaue: ऑफिस में हमारे कुछ ऐसे दोस्त बन जाते हैं जो धीरे धीरे परिवार का हिस्सा बन जाते हैं। इन दोस्तों से ऐसे रिश्ता हो जाता है कि उनके हर खास पल को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक दिन होता है जिसे हम स्पेशल बनाना चाहते हैं और वो दिन है जन्मदिन का। अपने ऑफिस कलीग के जन्मदिन को खास और यादगार बनाने के लिए अक्सर लोग सरप्राइज केक, डिनर प्लान करते हैं। लेकिन एक और तरीका है जिससे आप अपने चहीते ऑफिस कलीग के जन्मदिन को खास बना सकते हैं और वो तरीका है प्यार भरा संदेश भेज कर। यहां हम कुछ बर्थडे विशेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपने ऑफिस कलीग के जन्मदिन को यादगार बना सकते हैं।

Birthday Wishes For Office Collegaue in Hindi

  1. ना मैसेज से ना जुबान से

ना गिफ्ट से ना पैगाम से

आपको जन्मदिन मुबारक हो

सीधे दिल और जान से !

जन्मदिन की बधाई !

2. ऊपर वाला हम से भी पहले

आपकी दुआ कबूल करें

आपकी उम्र बढ़ती रहें

और इसी तरह जवान दिखती रहें !

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

3. हर राह आसान हो

हर राह पे खुशियां हो

हर दिन खूबसूरत हो

ऐसा ही आपका हर जन्मदिन हो !

Happy Birthday !

4. ये नजारे सारे तेरे उत्सव में

तेरे साथ होना चाहते हैं

तेरे इस Special दिन में

तुझे सब आशीर्वाद देना चाहते हैं !

जन्मदिन की बधाई !

5. हर ख़ुशी पर हक हो आपका,

खुशियों भरा सफ़र हो आपका,

गम कभी करवट न बदले आपकी तरफ,

सदा मुस्कुराता रहे चेहरा आपका !

Happy Birthday !

6. हो पूरी दिल की हर ख्वाहिश आपके

और मिले खुशियों का जहां आपको

अगर आप मांगें आसमां का एक तारा

तो खुदा दे दे सारा आसमां आपको !

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

7. फूलों ने अमृत का जाम भेजा है

तारों ने गगन से सलाम भेजा है

खुशियों से भरी रहे जिंदगी आपकी

हमने तहे दिल से ये पैगाम भेजा है !

Happy Birthday !

8. जीवन में हमेशा मिले कामयाबी

हर वक्त सदा तू खुशहाल रहे

न डगमगाए किसी भी डगर पर तू

हर कदम इतना तेरा बेमिसाल रहे !

Happy Birthday !

9. ये दिन ये महीना ये तारीख जब जब आई

हमने प्यार से जन्म-दिन की महफ़िल सजाई

हर शम्मा पर नाम लिख दिया दोस्ती का

इसकी रोशनी में चांद जैसी तेरी सूरत समाई.

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

10. है दुआ कि खुशियां बेशुमार मिले आपको

ख़ुदा की रहमत का भण्डार मिले आपको

लबों पर बनी रहे मुस्कान आपके सदा

इस जन्मदिन पर जहां का सारा प्यार मिले आपको !

Happy Birthday Dear!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article