Happy Birthday Wishes For Baby Girl: हमारे यहां बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जब किसी घर में बेटियां पैदा होती हैं, तो वहां अलग ही खुशी का माहौल होता है। बेटी के जन्म पर उनके घरवालों के साथ रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग भी खुशी मनाते हैं। तो अगर आपके भी जानने वालों में किसी के घर छोटी सी प्रिंसेस है और उनका बर्थडे है तो आप स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं। बेटियां वैसे भी अपनी हों या किसी की, होती बड़ी खास हैं। तो अपने घर, रिश्तेदार या पड़ोस की लाडो रानी को बर्थडे विश करने के लिए आपको यहां से जन्मदिन के कोट्स, मैसेज और शायरियां चुन लेने चाहिए।
1) तुमने हमारे जीवन में कदम बढ़ाया,
घर-आंगन को खुशियों से महकाया,
गूंजी फूल से बचपन की किलकारी,
खुश रहे सदा बिटिया हमारी।
2) तुम हो पापा की सबसे लाडली,
नटखट सी गुड़िया और राजदुलारी,
इस खास दिन पर पापा की है दुआ,
पूरे हो तुम्हारे सपने और सारी आरजू।
3 तेरी खुशियों को थोड़ा विस्तार दे सकूं,
सबसे ज़्यादा तुझे प्यार दे सकें,
है ख्वाहिश मेरी तेरे जन्मदिन पर बिटिया,
जैसा तू चाहे तुझे वैसा संसार दे सकें,
हैप्पी बर्थडे प्यारी बेटी।

happy birthday wishes for daughters
4) खुशियों की तू चाबी है,
अपने मन की रानी है,
तेरे होने से खुशहाल है घर अपना,
दुआ है, पूरा हो तेरा हर सपना।
5) खुश रहो, आबाद रहो,
घर में रहो या हॉस्टल में रहो,
जहां रहो, मुस्कुराती रहो,
यूं ही खुशियों से जन्मदिन मनाती रहो।
6) आशाओं के दीए जलें,
खुशियों के गीत बजें,
मिले तुम्हें जीवन की हर खुशी,
हर एक आशीर्वाद तुम पर फले।

cute baby girl birthday quotes
7) तुम मेरी बेटी ही नहीं मेरी सबसे,
अच्छी दोस्त भी हो।
इतना समझने के लिए धन्यवाद।
8) चांद से प्यारी चांदनी,
चांदनी से भी प्यारी रात,
रात से प्यारी ज़िन्दगी,
और ज़िन्दगी से भी प्यारी मेरी परी बेटी।
9) बेटी, तुम कितनी भी बड़ी हो जाओ,
किंतु हमारे लिए तो तुम,
हमेशा प्रिय एवं Cute Baby Girl ही रहोगी।
10) आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है,
इसलिए नहीं कि आज तुम्हारा जन्मदिन है,
बल्कि इसलिए कि आज वह दिन है,
जब मैंने पहली बार अपनी परी को देखा था।
