Happy Birthday Bhai Wishes In Hindi : अपने भाई के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आप उसे अक्सर कुछ गिफ्ट देने की सोचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप महंगे गिफ्ट के साथ प्यारी शुभकामनाएं देकर अपने भाई के जन्मदिन को और भी खास बना सकते हैं। आज हम आपको भाई के जन्मदिन के लिए खास शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं प्यार, अपनापन और थोड़ी मस्ती से भरे शुभकामना संदेश...
भाई के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं - Happy Birthday Bhai Wishes In Hindi
भाई तू है मेरा सबसे प्यारा,
तेरे बिना लगता है जग सूना-सूना सारा।
खुश रह तू हर पल, यही है दुआ हमारी,
जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
Happy Birthday Bhai
तेरी मुस्कान मेरी जान है भाई,
तेरे बिना जिंदगी वीरान है भाई।
हर जन्म में तू मेरा साथ रहे,
यही दुआ भगवान से है भाई।
Happy Birthday Bhai
हंसते रहे आप करोड़ों के बीच,
दिखते रहे आप लाखों के बीच,
रोशन रहे आप हजारों के बीच,
जैसे सूरज है चांद-तारों के बीच,
।।जन्मदिन की बधाई भैया।।
हंसी आपकी कोई चुरा ना पाए,
आपको कोई कभी रुला ना पाए।
खुशियों का दीप ऐसे जले जिंदगी में,
कि कोई तूफान भी उसे बुझा न पाए।
जन्मदिन की शुभकामनाएं!
खुदा करे हर खुशी तुझे मिले,
तेरी मुस्कान से दुनिया सजी रहे।
हैप्पी बर्थडे मेरे भाई।
Happy Birthday Funny Wishes for Brother
तू कहां है भाई
अरे जहां है वहीं रहना,
5-10 मिनट के लिए,
बाहर बंदर पकड़ने आए हैं।
हैप्पी बर्थ डे लंगूर।
आज तू एक साल और बड़ा हो गया,
पर अक्ल आज भी उतनी ही छोटी है!
जन्मदिन मुबारक मेरे क्यूट भाई!
भाई, तेरी उम्र देखकर तो अब Facebook भी कहता है।
“Edit your birth year!”
Happy Birthday Old Man!
केक ज्यादा मत खाना भाई,
वरना उम्र से पहले पेट दिखने लगेगा
Happy Birthday Dear Brother
भाई, तेरे बर्थडे पर सोच रहा था क्या दूं,
फिर याद आया – तू तो खुद ही एक गिफ्ट है…
फ्री वाला!
