लाइफस्टाइल

Happy Bhai Dooj 2022 Hindi Wishes: बहन चाहे भाई का प्यार.... शानदार कोट्स व शायरी को भेज दें भाईदूज की शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 07:33 AM IST

Happy Bhai Dooj 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: आज यानी 26 अक्टूबर को देशभर में भाईदूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को भाईदूज की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए भाईदूज की शानदार शायरी, विशेज, कोट्स और मैसेजेस लेकर आए हैं, जिसे अपने भाई, बहन, मित्रों व सगे संबंधियों को भेज भाईदूज की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

Happy Bhai Dooj 2022 Hindi Wishes: बहन चाहे भाई का प्यार.... शानदार कोट्स व शायरी को भेज दें भाईदूज की शुभकामनाएं

Happy Bhai Dooj 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: सनातन धर्म में भाईदूज का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार जिस प्रकार होली के अगले दिन भाईदूज का पर्व मनाकर भाई के लंबी उम्र की कामना की जाती है, ठीक उसी प्रकार दिवाली के दो दिन बाद भाई को तिलक लगाकर उसके जीवन में आने वाले संकटो को दूर करने की कामना की जाती है। देशभर में 26 और 27 अक्टूबर को भाईदूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बहन भाई की आरती (Happy Bhai Dooj 2022) कर माथे पर तिलक लगाकर, उसके दीर्घायु की कामना तरती है। वहीं भाई बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। इस दिन यमदेव की पूजा का भी विधान है। मान्यता है भाईदजू के दिन दिन विधि विधान से यमदेव की पूजा अर्चना करने से भाई के जीवन में आने वाले सभी संकटों का नाश होता है तथा दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

धार्मिक ग्रंथों में भी इस त्योहार का वर्णन मिलता है। कहा जाता है इस दिन मृत्यु के देवता यमदेव अपनी बहन छाया से मिलते गए थे। इस दिन से प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की द्वितीया को भाईदूज का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं (Bhai Dooj Wishes In Hindi) भेज भाईदूज की बधाई देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए भाईदूज की शानदार शायरी, विशेज, कोट्स और मैसेजेस लेकर आए हैं, जिसे अपने भाई, बहन, मित्रों व सगे संबंधियों को भेज भाईदूज की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Bhai Dooj 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages

बहन चाहे भाई का प्यार,

चाहे मिले न कोई उपहार।

रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,

भाई को मिलें खुशिया अपार।

भाई दूज की शुभकामनाएं!

Bhai dooj wishes

Bhai dooj wishes

हे ईश्वर बहुत प्यारा हैं मेरा भाई

मेरी मां का दुलारा हैं मेरा भाई

न देना उसे कोई कष्ट भगवान

जहां भी हो खुशी से बीते उसका जीवन

Happy Bhai Dooj

भाई दूज का है आया शुभ त्योहार,

बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार,

भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,

बना रहे यह बंधन हमेशा खूब।

भाई दूज की शुभ कामनाएं 2022

ये त्योहार है कुछ खास

बनी रहे भाई बहन के

प्यार की मिठास

हैप्पी भाई दूज!

Happy Bhai Dooj

Happy Bhai Dooj

बहनें होती हैं प्यारी,

बातें करती हैं न्यारी

खुशियां देती हैं बहुत सारी

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ

जो दुआ मांगो, उसे तुम हमेशा पाओ

भाई दूज के त्योहार पर भैया जल्दी घर आओ

आकर अपनी बहन से तिलक लगवाओ

भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article