Happy Bhai Dooj 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: दिवाली के दूसरे दिन भाई भाईदूज का पावन पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार सूर्य ग्रहण के कारण 26 और 27 दोनों दिन भाईदूज का पर्व मनाया जा रहा है। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी एक दिन भाईदूज का पर्व मना सकते हैं। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त देखकर भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसे भोजन करवाती हैं औऱ भाई बहनों को उपहार देते हैं। वहीं इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का (Bhai Dooj 2022) भी विधान है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से यमदेव की पूजा अर्चना करने से भाई के जीवन में आने वाले सभी संकटों का नाश होता है तथा दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमदेव अनी बहन छाया से मिलने गए थे, छाया ने यमराज का स्वागत माथे पर तिलक लगाकर किया था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष भाईदूज का पर्व (Bhai Dooj Wishes In Hindi) मनाया जाता है। इस बार भाईदूज का पर्व 26 और 27 तारीख को मनाया जा रहा है। द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 27 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में आज से ही भाईदूज की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। यहां हम आपके लिए भाईदूज के शानदार कोट्स, मैसेजेस, शायरी व विसेज लेकर आए हैं। जिसे अपनों को भेज आप भाईदूज की बधाई दे सकते हैं।
Bhai Dooj 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Photos, Messages
खुशनसीब होती है वो बहन,
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है,
हर परेशानी में उसके साथ होता है,
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना,
तभी तो इस रिश्ते में प्यार होता है।
Happy Bhai Dooj 2021!

Happy Bhai Dooj 2022
भाई तेरे मेरे प्यार का बंधन,
प्रेम और विश्वास का बंधन,
तेरे माथे पर लगाऊं चंदन,
मांगू दुआएं तेरे लिए हर पल।
हैप्पी भाई दूज।
दीप हैं जगमगाते,
फूल हैं खिलखिलाते,
झूम रहा है सारा संसार,
मुबारक हो आपको भाईदूज का त्योहार!
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Bhai dooj
थाल सजा के बैठी हूं अंगना
तू आजा भाई अब इंतजार नहीं करना
मत डर अब तू इस दुनिया से
लड़ने खड़ी है तेरी बहन सबसे
हैप्पी भाईदूज।
प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ
जो दुआ मांगो, उसे तुम हमेशा पाओ।
भाई दूज के त्योहार में भैया जल्दी आओ
अपनी बहन से आकर तिलक लगवाओ।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
फूलों का तारों का कहना है,
एक हजारो में मेरी बहना है।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

Bhai Dooj Wishes In Hindi
बहन तिलक लगाकर भाई को मिठाई खिलाती है।
भाई का तोहफा देख चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
भाई बहन का ये रिश्ता न पड़े कभी लूज,
मेरी तरफ से मुबारक हो आपको भाई दूज।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
