लाइफस्टाइल

Hanuman Jayanti Rangoli: हनुमान जयंती पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस, देखें हनुमान जी से जुड़ी नई, आसान और भक्तिभाव वाली वाली रंगोली

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 6, 2023, 08:45 AM IST

Hanuman Jayanti Rangoli designs, Rangoli for Hanuman Jayanti (हनुमान जयंती की रंगोली डिजाइन्स): पवनपुत्र श्री हनुमान के जन्म की पावन बेला पर हर साल हनुमान जयंती का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 6 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जानी है, बजरंगबलि को प्रसन्न करने तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घर आंगन में बनाएं ये खास ईजी और लेटेस्ट ट्रैंडी रंगोली डिजाइन्स।

Image

Hanuman Jayanti 2023 easy and simple rangoli designs for Hanuman Jayanti see latest trendy rangoli designs

Hanuman Jayanti Rangoli designs, Rangoli for Hanuman Jayanti (हनुमान जयंती की रंगोली डिजाइन्स): चैत्र शुक्ल पक्ष की पुर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2023) का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन पवनपुत्र श्री हनुमान का जन्म हुआ था और इसी के उपलक्ष में देश भर के हनुमान भक्त बड़ी धूमधाम से जुलूस निकालकर भंडारा आयोजित कर त्योहार की खुशियां मनाते हैं। हनुमान जी को समर्पित (Hanuman Jayanti Rangoli Designs) इस दिन पर बजरंगबलि का पूजन अर्चन कर, व्रत कथा और हनुमान चालिसा का पाठ करने के विशेष लाभ होते हैं। मान्यता है कि, जिस भी व्यक्ति पर स्वयं श्री हनुमान का हाथ और आशीर्वाद है उसे किसी भी चीज़ की चिंता करने की या किसी चीज़ से डरने की आवश्यकता नहीं होती है।

हनुमान जयंती की मधुर पावन बेला पर बजरंगबलि का विधिवत अभिषेक, पूजा, व्रत, कथा और पाठ करने बहुत फलदायक होता है। इसी के साथ साथ घर में श्री हनुमान नाम को सदा के लिए बसाना चाहते हैं, तो घर की साज सज्जा करना भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। हनुमान जी को प्रसन्न करने हेतु आप हनुमान जयंती 2023 के उपलक्ष में विशेष रंगोली डिजाइन्स (Rangoli for Hanuman Jayanti) बनाकर अपने घर आंगन को बजरंगी के नाम से प्रफुल्लित कर सकते हैं। यहां देखें खान श्री हनुमान को समर्पित ईजी, लेटेस्ट और ट्रेंडी रंगोली (Easy and Latest Rangoli Designs for Hanuman Jayanti) डिजाइन्स, जिन्हें हनुमान जयंती पर बनाना एकदम बढ़िया हो सकता है।

Hanuman Jayanti Rangoli Designs, हनुमान जयंती के लिए ईजी रंगोली डिजाइन्स

हनुमान जी के मुख वाली रंगोली

hanuman Jayanti Rangoli

hanuman Jayanti Rangoli

हनुमान जयंती के दिन आप अपने घर के आंगन में हनुमान जी के मुख वाली ये खास रंगोली बना सकते हैं। आप अनेक तरह के रंगों का उपयोग कर बहुत ही सुंदर सी रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं। आंगन में इस रंगोली को देख ऐसा लगेगा मानो पवनपुत्र स्वयं आपके घर आंगन में विराजमान हो गए हो।

जय हनुमान वाली रंगोली

Easy Hanuman Ji Rangoli

Easy Hanuman Ji Rangoli

हनुमान जयंती 2023 पर बजरंगबलि को प्रसन्न करने हेतु गदे और स्वास्तिक वाली ये जय हनुमान की रंगोली, बेहद प्रभावशाली लगेगी। आप इस रंगोली के आस पास बहुत ही प्यारे फूल और पत्ती का डिजाइन भी बना सकते हैं, बहुत ही ज्यादा अच्छा लगेगा।

श्री चरण वाली रंगोली

Hanuman Jayanti Easy Rangoli

Hanuman Jayanti Easy Rangoli

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के सबसे बड़े भक्त भगवान हनुमान की जयंती पर स्वयं राम जी के श्री चरणों की रंगोली बेहतरीन लगेगी। आप भी अपने आंगन या मंदिर में इस तरह की रंगोली का आसान सा डिजाइन बना सकते हैं।

तिलक और गदे वाली रंगोली

Jai Hanuman Rangoli

Jai Hanuman Rangoli

पवनपुत्र हनुमान जैसे तिलक की ये रंगोली भी हनुमान जयंती के उपलक्ष में बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है। गदे और साधारण सी फूल-पत्ती वाली ये जय हनुमान की रंगोली काफी प्रभावशाली चित्रण प्रस्तुत करेगी।

राम भक्त की रंगोली

Ram Hanuman Rangoli

Ram Hanuman Rangoli

राम जी के परम भक्त बजरंगबलि की जन्म जयंती पर हनुमान जी के बाल रूप वाली ये राम नाम की रंगोली बहुत प्यारी लगेगी। आप भी अपने आंगन में इस रंगोली को हनुमान जी के सीने पर राम नाम के साथ बना सकते हैं।

बिंदूओं वाली रंगोली

Latest Hanuman Jayanti Rangoli

Latest Hanuman Jayanti Rangoli

बिंदियों की मदद से बनाई गई ये सिंपल और लेटेस्ट हनुमान जी की रंगोली बहुत ही अच्छी लगेगी। आप इस तरह बहुत आसानी से श्री हनुमान का प्रभावशाली मुख बनाकर हनुमान जयंती के अवसर को और खास बना सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article