लाइफस्टाइल

Hair Strengthening Smoothie: बालों को मजबूत बनाने के लिए घर पर तैयार करें ये स्मूदी, जानें बनाने का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 6, 2023, 08:39 PM IST

Hair Strengthening Smoothie: बदलते मौसम और गलत खान पान का असर अक्सर हमारी स्किन और बालों पर देखने को मिलता है। गर्मी के मौसम में बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता।

Image

बालों को मजबूत बनाए ये स्मूदी (Source:istock)

Hair Strengthening Smoothie: बदलते मौसम और गलत खान पान का असर अक्सर हमारी स्किन और बालों पर देखने को मिलता है। गर्मी के मौसम में बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता। बालों का झड़ना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार समस्या का सामाधान नहीं हो पाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाए गए स्मूदी ड्रिंक को बालों की मजबूती के लिए फायदेमंद बताया गया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "मजबूत, लंबे बालों के लिए इस शक्तिशाली हेयर स्मूदी को आजमाएं! इसमें कोई डेयरी और कोई रिफाइंड चीनी नहीं है, लेकिन मैं वादा करती हूं कि इसका स्वाद अभी भी अच्छा है।”

स्मूदी बनाने का तरीका

चिया सीड्स

अलसी के बीज

सरसों के बीज

कद्दू के बीज

कमल के बीज

स्मूदी बनाने के लिए ब्लेंडर में पानी और बीजों से बने पाउडर के दो स्कूप को मिलाएं, दो खजूर और एक छोटी मुट्ठी बादाम डालें। इसके बाद इसे ब्लेंड ब्लेंड करें और पी जाएं। इसका सेवन हफ्ते भर करें। इससे बाल मजबूद होंगे।

हम अक्सर ये सोचते हैं कि बाल सुस्त और सूखे क्यों हो जाते हैं। इसका असल कारण प्रोटीन की कमी। प्रोटीन की कमी के कारण बाल बेजान और सुस्त हो जाते हैं। ऐसे में हमेशा प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप अपनी डाइट में सोया, नट्स, बीज, बीन्स और दाल (सभी प्लांट-बेस्ड प्रोटीन) या फिर लीन मीट जैसे चिकन, विभिन्न प्रकार की मछली या सी फूड्स को जरूर शामिल करें। ऐसा करने से बाल सुस्त और बेजान नहीं होंगे।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article