लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: हेयर प्रॉब्लम्स की होगी छुट्टी, बस बालों पर इस तरह करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 4, 2025, 03:17 PM IST

Hair Care Tips: बरसात के मौसम में बालों से जुड़ी समस्या होना आम है। ऐसे में अगर आप अपने बालों को सिल्की और शाइनी बनाना चाहते हैं तो यहां जान लें एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Image

Right way to apply aloe vera gel on hair

Hair Care Tips: मानसून का मौसम शुरू होते ही बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं शुरू हो जाती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा लोग हेयरफॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। बरसात में बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए वैसे तो लोग कई तरह के टिप्स फॉलो करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एलोवेरा जेल की मदद से आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं एलोवेरा जेल के इस्तेमाल का सही तरीका।

सबसे पहले बालों को करें साफ

बालों पर एलोवेरा जेल अप्लाई करने से पहले हेयर वॉश कर लें। क्योंकि गंदे बालों पर एलोवेरा जेल असर नहीं दिखाएंगे। बालों को साफ करने के लिए आप शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों को धोकर उन्हें सुलझाएं।

अब अप्लाई करें एलोवेरा जेल

इसके लिए हथेली पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और इसे दोनों हथेलियों पर लगाएं। ऐसा करने से एलोवेरा जेल समान रूप से बालों पर अप्लाई होगा। इसके बाद पूरे बालों पर एलोवेरा जेल को अप्लाई करें। अगर आपके बाल काफी लंबे हैं तो एलोवेरा जेल को छोटे-छोटे भागों में बांट कर अप्लाई करें और स्कैल्प की समाज करें। अब इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

अब बालों को धोएं

इसके बाद आखिरी में बालों को धोएं। बालों को धोने के लिए शैंपू या कंडीशनर का इस्तेमाल न करें। एलोवेरा बालों को शाइनी बनाते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article