Good Morning Wishes For Wife: पति-पत्नी का रिश्ता सबसे खूबसूरत और अनोखे रिश्तों में से एक होता है। यह सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि एक साझेदारी, दोस्ती, और एक दूसरे के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस रिश्ते की नींव प्यार, सम्मान, समझ और आपसी सहयोग पर टिकी होती है। दोनों एक-दूसरे के साथ हर कदम पर खड़े रहते हैं। इसलिए पति-पत्नी को हर सुख-दुख का साथी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी के प्रति प्यार, सम्मान जताना चाहते हैं तो उन्हें सुबह सुबह स्पेशल फील कराने से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। गर्मजोशी के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए आप अपनी वाइफ को ये गुड मॉर्निंग विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।
Good Morning Wishes For Love wife in Hindi
1. हर सुबह को आपको सताना हमे प्यारा लगता हैं,
सोये हुए को नींद से जगाना हमे अच्छा लगता हैं,
जब भी किसी की याद आती हैं तो,
उसको भी अपनी याद दिलाना अच्छा लगता हैं।
गुड मॉर्निंग लव

Good Morning Wishes For Wife
2. लबों पर मुस्कान और आखों में खुशी
गम का कहीं कोई काम ना हो
हर दिन लाए आप के लिए इतनी खुशी
जिसके ढलने की कोई शाम ना हो।
गुड मॉर्निंग लव
3. ताजी हवा में फूलों की महक हो,
पहली किरण में चिड़ियों की चहक हो,
जब भी खोलो तुम अपनी पलके,
उन पलकों में बस खुशियों की झलक हो।
गुड मॉर्निंग
4. नई-नई सुबह, नया-नया सवेरा,
सूरज की किरणें और हवाओ का बसेरा
खुले आसमान में सूरज का चेहरा
मुबारक हो आपको ये हसीन सवेरा
गुड मॉर्निंग डिअर

Good Morning Quotes for Wife
5. रात गुजरी फिर महकती सुबह आई,
दिल धड़का फिर आप की याद आई,
आंखों ने महसूस किया उस हवा को
जो आप को छूकर हमारे पास आई।
गुड मॉर्निंग हमसफर
6. हर सुबह तेरी दुनिया में रौशनी कर दे
रब तेरे गम को तेरी खुशी कर दे
जब भी टूटने लगे तेरी सांसें,
खुदा तुझ मे शामिल मेरी जिन्दगी कर दे
ब्यूटीफुल गुड मॉर्निंग डिअर
7. वादा किया है तो जरूर निभाएंगे
सूरज की किरण बनकर छत पे आएंगे
हम हैं तो जुदाई का गम कैसा?
तेरी हर सुबह को फूलो से सजायेंगे
गुड मॉर्निंग लव

Good Morning images for wife
8. आपकी आंखों को जगा दिया हमने,
सुबह का फर्ज निभा दिया हमने,
मत सोचना की बस यू ही तंग किया हमने,
सुबह उठकर भगवान के साथ आपको भी
याद किया हमने।।
Good Morning Wifey
