Good Morning Motivational Quotes: हर कोई चाहता है कि उसके सुबह की शुरुआत अच्छी हो। क्योंकि जब सुबह की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा जाता है। लेकिन जैसे जैसे हफ्ते के दिन खत्म होते जाते हैं लोगों की एनर्जी भी डाउन होने लगती है और लोगों को मोटिवेशनल की जरूरत होती है। ऐसे में यहां हम कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जिसे आप शेयर कर अपनों को मोटिवेट कर सकते हैं और उनकी सुबह को खास बना सकते हैं।
Good Morning Motivational Quotes in Hindi
1. समय और धैर्य, दो सबसे बड़े योद्धा हैं।
2. छोटे कदम भी बड़ी मंजिल की ओर ले जाते हैं।
3. आत्मविश्वास ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
4. सफलता की चाबी, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प में है।
5. सपनों को पाने की चाहत, मेहनत को अपना साथी बना लेती है।
6. हर सुबह एक नया अवसर है, बस खुद पर विश्वास रखो।
7. हार मानने से पहले, एक बार और प्रयास करने की सोचो।
8. जो रास्ते से नहीं डरते, वही मंजिल तक पहुंचते हैं।
9. खुद पर यकीन रखो, दुनिया भी तुम्हारे साथ खड़ी हो जाएगी।
10. रास्ते कभी खत्म नहीं होते, बस चलने का हौसला होना चाहिए।
11. सपनों को पाने के लिए जागना पड़ता है, नींद में तो हर कोई सोता है।
12. मुश्किलें आएंगी, लेकिन आप डटे रहना और कभी हार मत मानना।
13. जब तक आप खुद हार नहीं मानते, कोई भी आपको हरा नहीं सकता।
14. सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
15. मुश्किलें सिर्फ परीक्षा होती हैं, जो परिणामस्वरूप आपको सफलता के लिए तैयार करती हैं।
