लाइफस्टाइल

National Tourism Day Quotes: आज है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, देखें अपनें टूरिस्ट दोस्तों को कैसे दें नेशनल टूरिज्म डे की बधाई, कोट्स, मैसेज

National Tourism Day Quotes: आज देश भर में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को खास देश में पर्यटन बढ़ाने और सभी नागरिकों के लिए जिम्मेदार, टिकाऊ और सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। अगर आप भी इस दिन से जुड़ी कोट्स किसी को भेजना चाहते हैं, तो यहां से कॉपी पेस्ट कर सकते हैं।

Image

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2026

National Tourism Day Quotes: हर साल 25 जनवरी के दिन पर देश में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यटन के आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के बारे में जागरूक करना है। पर्यटन दिवस के दिन पर भारत की वविध संस्कृति, परंपराएं, ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाता है। वहीं इसी दिन पर लोगों को अपने देश के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। पर्यटन उद्योग से देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ता है, वहीं इससे लाखों लोगों को रोजगार भी मिलता है। बेशक ही ये दिन याद दिलाता है कि, कैसे पर्यटन केवल यात्रा नहीं, बल्कि देश की पहचान, विकास और एकता का माध्यम है। यहां देखें नेशनल टूरिस्म डे कोट्स, मैसेज -

National Tourism Day Quotes in Hindi

1. यात्रा केवल दूरी तय करना नहीं,

यह खुद को पहचानने का जरिया है।

हर नया रास्ता एक कहानी कहता है,

भारत का हर कोना एक विरासत है।

2. घूमिए, सीखिए और समझिए देश को,

यही पर्यटन की असली पहचान है।

संस्कृति, इतिहास और प्रकृति मिलकर,

भारत को महान बनाते हैं।

3. जहां इतिहास बोलता है पत्थरों से,

जहां प्रकृति मुस्कुराती है हर मोड़ पर।

वही भारत है, वही पर्यटन है,

जो दिलों को जोड़ता है हर ओर से

4. पर्यटन केवल सफर नहीं होता,

यह संस्कृतियों का संगम होता है।

जब दुनिया भारत को देखती है,

तब हमारी पहचान और मजबूत होती है।

5. हर यात्रा नई सोच देती है,

हर मंजिल नया नजरिया।

पर्यटन से ही जुड़ते हैं लोग,

और बढ़ता है देश का गौरव

6. देश को जानना है अगर सही मायनों में,

तो उसके रास्तों पर चलना होगा।

पर्यटन हमें जोड़ता है जड़ों से,

और भविष्य को संवारता है

7. पहाड़, सागर, मंदिर और किले,

हर जगह है एक अनकही कहानी।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस याद दिलाता है,

भारत है विविधता की निशानी

8. पर्यटन से बढ़ता है रोजगार,

संस्कृति को मिलता है सम्मान।

घूमिए देश को समझने के लिए,

यही है सच्चा राष्ट्र निर्माण

9. जब हम अपने देश को घूमते हैं,

तो गर्व खुद-ब-खुद बढ़ जाता है।

पर्यटन सिखाता है सम्मान करना,

हर परंपरा, हर पहचान का

10. चलो आज संकल्प लें हम सब,

देश को पहले जानेंगे।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कहें,

भारत को घूमकर ही पहचानेंगे

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article