Know how to dress up like Bollywood Celebs in Durga Puja 2022: देश में हर तरफ दुर्गा पूजा की धूम मची है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने खूबसूरत अंदाज में देखे जा रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड की बंगाली हीरोइनें दुर्गा पंडाल में धाक जमाए हुए हैं। इस दौरान ये एक्ट्रेसेज सज-धजकर जबरदस्त लुक में नजर आईं हैं। एक ओर जहां तनीषा मुखर्जी के ट्रेडिशनल लुक के साथ बैकलेस ब्लाउज पेयर करना फैंस को दीवाना बना रहे हैं। तो वहीं भक्ति में लीन रानी और लोगों को खाना खिलाते बेटे युग के साथ काजोल भी फैंस का दिल जीत रहे हैं।देखिए दुर्गा पूजा पर अलग-अलग स्टाइल में कैसे दिखीं एक्ट्रेस।
बंगाली सिल्क साड़ी में जच रहीं रानी
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इस साल हरे रंग की बंगाली सिल्क साड़ी में दुर्गा पंडाल पहुंचीं। हरी सिल्क साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लू ब्लाउज में रानी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इनके ट्रेडिशनल लुक में सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी चार चांद लगा रहे हैं। वहीं बिंदी और गजरे भी रानी मुखर्जी को आइकॉनिक लुक दे रहे हैं।
ऑर्गेंजा साड़ी में दिखीं तनीषा मुखर्जी
बॉलीवुड के जानी मानी अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाया है। इसबार तनीषा की बैकलेस ब्रालेस ब्लाउज सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहीं। इसके अलावा लाइट कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पर ऑरेंज फ्लॉवर प्रिंट भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। तनीषा के हाई बन और हेवी व्हाइट चोकर इन्हें यूनीक लुक दे रहा है।
अयान मुखर्जी भी हुए दुर्गा पूजा में शरीक
फिल्म मेकर अयान मुखर्जी भी हर साल दुर्गा पूजा करने के लिए दुर्गा पंडाल आते हैं। "ब्रह्मास्त्र" मूवी रिलीज होने के बाद माता के दर्शन करने इस साल भी अयान मुखर्जी देखे जा रहे हैं।
बेटे युग के साथ खाना परोसते दिखीं काजोल
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल मैचिंग ड्रेस में अपने बेटे युग देवगन के साथ शिरकत करने के लिए दुर्गा पंडाल पहुंचीं। हॉट रेड सिल्क साड़ी में काजोल बेहद जच रही थीं। इस दौरान अपने बेटे के साथ लोगों को खाना परोसते काजोल नजर आईं। सोशल मीडिया पर मां-बेटे का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फैंस काजोल के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।
बैकलेस ब्लाउज में टैटू फ्लॉन्ट करतीं ये एक्ट्रेस
अभिनेत्री और कॉमेडियन सुनोमा चक्रवर्ती अपने ग्लैमरस लुक में दुर्गा पंडाल पहुंचीं। सुनोमा पीले रंग की बंगाली साड़ी में शानदार दिख रही थीं। इस दौरान सुनोमा रेट कलर के हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ टैटू फ्लॉन्ट करते दिखीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनकी टैटू के चर्चे हो रहे हैं।
