Gandhi Jayanti Quotes Wishes in Hindi Images, Pics, Photos 2025: हर साल 2 अक्टूबर के दिन पर भारतवासी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जन्म जयंती बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। गांधी जी न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि एक महान नेता भी थे। उनके जन्मदिन (Mahatma Gandhi Birthday) के मौके पर लोग उनकी स्मृतियों को याद करते हैं और उनके अहिंसा के मार्ग को याद करते हैं। इस साल गांधी जयंती पर हम महात्मा गांधी का 156वां जन्मदिन मना रहे हैं। गांधी जयंती के मौके पर लोग एक-दूसरे को संदेश और कोट्स भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने प्रियजनों को इस अवसर पर कोट्स, (Happy Gandhi Jayanti 2025 Photos, Images) विशेज, भेजना चाहते हैं, तो यहां से देख सकते हैं।
गांधी जयंती कोट्स, Gandhi Jayanti Quotes in Hindi
1. देश के लिए जिसने विलास को ठुकराया था,
त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया था,
पहन के काठ की चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया था,
वो महात्मा गांधी कहलाया था।
गांधी जयंती की कोट्स
2. सिर्फ एक सत्य, एक अहिंसा
दो हैं जिनके हथियार
उन हथियारों से ही तो
कर दिया हिंदुस्तान आजाद
ऐसे अमर आत्मा को करो मिलके सलाम
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

Gandhi Jayanti Images
3. खादी मेरी शान है,
कर्म ही मेरी पूजा है,
सच्चा मेरा कर्म है,
और हिंदुस्तान मेरी जान है।
Happy Gandhi Jayanti
Gandhi Jayanti Images 2025
4. बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई
दागी न तोप ना कोई बंदूक चलाई।
दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई
वाह रे फकीर तुमने कैसी करामात दिखाई।
गांधी जयंती की बधाई

Gandhi Jayanti Wishes in Hindi
5. सिर्फ एक सत्य,
एक अहिंसा,
दो हैं जिनके हथियार,
उन हथियारों से ही तो,
कर दिया हिंदुस्तान आजाद,
ऐसे अमर आत्मा को करें मिलकर सलाम
Gandhi Jayanti Wishes in Hindi
6. अहिंसा का पुजारी,
सत्य की राह दिखाने वाला,
ईमान का पाठ पढ़ा गया हमें,
वो बापू लाठी वाला।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं

Gandhi Jayant Shayari
7. सत्य का तेल अहिंसा की बाती,
अमर ज्योति जलती रहे,
तेरे पदचिन्हों पर बापू,
दुनिया सारी चलती रहे।
Gandhi Jayanti Wishes, Quotes in Hindi
8. बापू के सपनों को फिर से सजाना है,
देकर लहू का कतरा इस चमन को बचाना है,
बहुत गा लिया हमने आज़ादी के गानों को,
अब हमें भी देशभक्ति का फ़र्ज़ निभाना है।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं

Gandhi Jayanti Photo Hardik Shubkamnaye
9. दे दी हमें आज़ादी बिना खड़ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
आंधी में भी जलती रही गांधी तेरी मशाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
10. हमेशा सच्चाई का शस्त्र लेकर,
अहिंसा का अस्त्र लेकर,
जिसने देश अपना बचाया,
अंग्रेजों को दूर भगाया था,
दुश्मनों से भी किया प्यार,
मानव पर किया उपकार,
बापू करते हैं आपको नमन,
चढ़ाते हैं हम सब प्रेम-सुमन।
हैप्पी गांधी जंयती 2025
