बिजनेस

अब पोस्ट ऑफिस से खरीदें म्यूचुअल फंड और बीमा, India Post ने पेश किया नया प्लेटफॉर्म

इंडिया पोस्ट ने एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिये इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) म्यूचुअल फंड से लेकर इंश्योरेंस जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट की पहुंच देश के कोने-कोने तक बढ़ाएगा।

Image

इंडिया पोस्ट ने म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस के लिए नया प्लेटफॉर्म पेश किया

India Post Payments Bank (IPPB) ने अपने ग्राहकों के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिये ग्राहकों के लिए म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस जैसे प्रोडक्ट तक पहुंच आसान हो जाएगी। IPPB ने इन्हें Digital Mutual Fund Platform और Digital Insurance Technology Platform के तौर पर पेश किया है।

इनका मकसद ग्राहकों को निवेश और बीमा से जुड़ी सेवाओं तक डिजिटल तरीके से आसान पहुंच देना है। नए प्लेटफॉर्म के जरिए IPPB अब सिर्फ बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट तक सीमित नहीं रहेगा। ग्राहक Mutual Fund निवेश और Insurance से जुड़े विकल्प भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्सप्लोर कर पाएंगे। Insurance प्लेटफॉर्म पर लाइफ, हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे।

Mutual Fund निवेश की राह होगी आसान

India Post के जरिए चुनिंदा म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट में सुविधा पहले से उपलब्ध है। डाक विभाग साल 2001 से पोस्ट ऑफिस के जरिये जरिए कुछ Mutual Fund में निवेश का विकल्प देता आ रहा है। इन सेवाओं के लिए NISM से सर्टिफिकेट कर्मचारी और EUIN व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाता है। अब Digital Mutual Fund Platform शुरू होने से निवेश की प्रक्रिया को ज्यादा सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है। खासतौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्राहकों के लिए India Post का नेटवर्क इस सुविधा को बड़े स्तर तक पहुंचाने में मदद कर सकता है।

Insurance के विकल्प भी एक प्लेटफॉर्म पर

Digital Insurance Technology Platform के जरिए ग्राहक लाइफ, हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस एक ही जगह ले पाएंगे। इससे IPPB के बड़े कस्टमर बेस को फाइनेंशियल प्रोटेक्शन से जुड़े उत्पादों तक पहुंच आसान होगी। IPPB के लिए यह बदलाव इसलिए भी अहम है, क्योंकि बैंक की बड़ी पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों में है। 31 मार्च, 2026 तक IPPB के 13.25 करोड़ ग्राहक थे, जिनमें 77% ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े थे। बैंक के ग्राहकों की जमा राशि ₹29,104 करोड़ रही।

गांव-गांव तक पहुंचा नेटवर्क

IPPB की सबसे बड़ी ताकत India Post का विशाल नेटवर्क है। देश में करीब 1.65 लाख Post Offices हैं, जिनमें लगभग 1.40 लाख ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। करीब 3 लाख कर्मचारियों का नेटवर्क भी इसकी पहुंच को मजबूत करता है। नए म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म के जरिए IPPB अब फाइनेंशियल इनक्लूजन को सिर्फ बैंक अकाउंट और पेमेंट सर्विसेज तक सीमित रखने के बजाय इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल प्रोटेक्शन तक ले जाने की कोशिश कर रहा है। यही बदलाव आने वाले समय में ग्रामीण और छोटे शहरों के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article