टीवी मसाला

Bigg Boss 20: शो में पहले दिन ही Mahhi Vij की अकड़ देख खुश हुईं Ankita Lokhande, बोलीं- 'मेरी शेरनी'

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में जाते ही माही विज ने मनमानी करनी शुरू कर दी है, जिस वजह से वह ट्रोल भी हुईं। अब माही को अंकिता लोखंडे का सपोर्ट मिला है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू हो गया है और इस बार शो में टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रह चुकी माही विज (Mahhi Vij ने भी एंट्री मारी है। माही ने कुछ समय पहले ही सालों बाद टीवी पर कमबैक किया है। वह सीरियल सहर होने को है छोड़कर सलमान खान का शो में आई हैं और आते ही यहां पर लोगों का ध्यान खींच लिया। माही विज टीवी की लीड एक्ट्रेस रह चुकी हैं, लेकिन बिग बॉस 20 में पहले ही दिन माही को वैंप का टैग मिला है, लेकिन माही का सपोर्ट उनके दोस्त कर रहे हैं। माही का कड़क अंदाज देखकर अंकिता लोखंडे खुश हुई हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पहले दिन बनी जोड़ी, Kushal Tanwar के प्यार के चक्कर में पड़ेंगी Kanika Mann? शुरू हुई फ्लर्टिंग

    माही विज के सपोर्ट में आईं अंकिता लोखंडे

    बिग बॉस 20 में माही विज ने पहले दिन ही दादागिरी दिखानी शुरू कर दी। शो में माही विज तमाम कंटेस्टेंट्स से काम करवाती दिखीं, जिस वजह से उनका कई कंटेस्टेंट्स से पंगा हुआ है। सबसे पहले वह अमन गांधी को अपना सामान उठाने के लिए कह देती हैं और फिर ईशा रिखी को चाय बनाने के लिए बोल देती हैं। इतना ही नहीं, वह आरिश्फा खान को भी चाय बनाने के लिए बोल देती हैं, जिसके बाद माही को शो की डॉन का टैग दिया जाने लगा। माही अपने इस बर्ताव के लिए ट्रोल हो रही हैं, लेकिन माही विज का सपोर्ट करने अंकिता लोखंडे आगे आईं और उन्होंने माही विज को शेरनी का टैग दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 पर जल्द लगेगा ताला, इस दिन शूट होगा Smriti Irani के शो का आखिरी एपिसोड

      मिला शेरनी का टैग

      अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस 20 से जुड़ा एक क्लिप इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाया, जिसमें माही विज सबको ऑर्डर देती हुई नजर आईं। इस वजह से वह सभी के निशाने पर रहीं। हालांकि, माही सबको आराम से संभाल रही हैं। अंकिता लोखंडे ने माही विज के इस वीडियो के साथ लिखा, 'वाह वाह मेरी शेरनी।' अंकिता लोखंडे ने माही के सपोर्ट के लिए तब भी पोस्ट किया था जब वह बिग बॉस में आई थीं।

      माही विज हुई ट्रोल

      बता दें कि सोशल मीडिया पर माही विज काफी ट्रोल हो रही हैं। माही ने शो में लड़कियों वाला एक कमेंट किया था, जिसमें उन्होंने चाय बनाने की बात की। माही अपने इस कमेंट की वजह से भी काफी ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने एक्ट्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि क्या माही शो में आगे तक इसी एटीट्यूड के साथ रह पाती हैं या नहीं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article