Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ये तो हम सब जानते हैं सड़क पर रोजाना तरह-तरह के वाहन दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ नजारे ऐसे होते हैं जो कैमरे में कैद होते ही वायरल होने लगते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा इस वीडियो में देखने को मिलता है। क्योंकि, इस वीडियो में ऐसा जुगाड़ (Jugaad Video) भिड़ाया गया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक वाहन पर सामान इस अंदाज में लदा हुआ दिखाई देता है कि पहली नजर में लगता है जैसे कोई छोटा-मोटा घर ही सड़क पर सफर कर रहा हो। ऊपर तक पहुंचा सामान, चारों तरफ बंधी चीजें और वाहन का अजीबोगरीब लुक इसे आम ट्रैफिक से बिल्कुल अलग बना देता है। सबसे मजेदार बात यह है कि वाहन आराम से सड़क पर आगे बढ़ता नजर आता है। इतना ही नहीं जिस अंदाज में शख्स स्कूटी को चला रहा है, उसे देखकर लोग और भी हैरान हो गए। कई लोगों को तो इस जुगाड़ को देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
सड़क पर दिखा अतरंगी जुगाड़
इस अनोखा जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि भाई ने तो अलग ही लेवल का माहौल बना दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को voidx.exee नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस जुगाड़ को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के मन में एक ही सवाल आ सकता है कि भाई, इसमें सामान खत्म हुआ था या घर का पूरा स्टोर ही उठा लाए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
