बिजनेस

ब्रिक्स समिट की वजह से 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी छुट्टी, जानें बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?

Delhi Bank Holiday: नई दिल्ली में 18वें BRICS Leaders' Summit का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में हर दूसरे बैंक ग्राहक के मन में सवाल है कि क्या 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे?

Image

क्या दिल्ली में 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? (Photo: iStock)

Delhi Bank Holiday: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स समिट (BRICS Leaders' Summit) का आयोजन होने जा रहा है। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी वजह से 11 सितंबर यानी शुक्रवार को दिल्ली और नई दिल्ली के कई सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। ऐसे में बैंक ग्राहकों के मन में भी सवाल है कि क्या 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक भी बंद रहेंगे? अगर आप भी इस दिन बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे को लेकर जानकारी ले लेनी चाहिए।

11 सितंबर को दिल्ली में बैंक खुलेंगे या बंद?

11 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर में इस तारीख को नई दिल्ली के लिए बैंक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। यानी ब्रिक्स समिट के कारण सरकारी कार्यालय बंद होने के बावजूद दिल्ली में बैंक शाखाओं के सामान्य रूप से काम होगा। हालांकि, अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे कैश जमा करना, चेक से जुड़ा काम, KYC या किसी दूसरी बैंकिंग सर्विस के लिए ब्रांच जाना तो 11 सितंबर को बैंक जाने से पहले अपनी बैंक ब्रांच की तरफ से जारी स्थानीय सूचना जरूर देख लें।

सितंबर में किन मौकों पर बंद रहेंगे बैंक

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, सितंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में कई मौकों पर बैंक बंद रहेंगे-

तारीखबैंक हॉलिडे का अवसरकिन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
4 सितंबरजन्माष्टमी (वैष्णव)/कृष्ण जयंतीअहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम
11 सितंबरजयपुर नगर निगम के क्षेत्र में चुनावजयपुर
12 सितंबरतिरुभाव तिथि ऑफ श्रीमंत शंकरदेवगुवाहाटी
14 सितंबरगणेश चतुर्थी/गणेश पूजा/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायकर चतुर्थी/हरतालिकाबेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा
15 सितंबरसंवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पणजी
21 सितंबरश्रीमंत शंकरदेव की जन्मोत्सव/श्री नारायण गुरु समाधिगुवाहाटी, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
22 सितंबरकर्म पूजारांची
23 सितंबरमहाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिनजम्मू
25 सितंबरइंद्रजात्रागंगटोक, श्रीनगर

डिजिटल बैंकिंग सर्विस का कर सकते हैं इस्तेमाल

हालांकि, बैंक बंद होने पर भी ग्राहक कई जरूरी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल डिजिटल माध्यम से कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए बैलेंस चेक करना, बैंक स्टेटमेंट देखना, पैसे ट्रांसफर करना, बिल और रिचार्ज का भुगतान करना जैसी सुविधाएं ली जा सकती हैं। वहीं UPI के जरिए किसी व्यक्ति या मर्चेंट को तुरंत भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा, NEFT, RTGS या IMPS जैसे इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर माध्यमों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ATM के जरिए कैश निकालने, बैलेंस चेक करने और अन्य उपलब्ध सेवाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article