लाइफस्टाइल

Gandhi Jayanti Good Morning Wishes: इन मैसेज से अपनों की सुबह को बनाएं खास, भेजें गांधी जयंती के ये गुड मॉर्निंग विशेज, इमेजेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 2, 2024, 06:43 AM IST

Gandhi Jayanti Good Morning Wishes: हर साल की तरह इस साल भी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जा रही है। आज गांधी की 155वीं जयंती है। ऐसे में सुबह सुबह अपनों गांधी जयंती के ये गुड मॉर्निंग मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं।

Image

Gandhi Jaynati Good Morning Images

Gandhi Jayanti Good Morning Wishes: भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई महान क्रांतिकारियों ने लड़ाई लड़ी, जिनमें महात्मा गांधी का नाम प्रमुख है। गांधी जी स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता रहे और उनके योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहन दास करमचंद्र गांधी है। अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन हर साल 2 अक्टूबर को देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल भी गांधी जी की 155वीं जयंती मनाई जा रही है जिसे लेकर देशभर में धूम देखने को मिल रहा है। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सुबह सुबह अपने किसी खास का दिन बनाना चाहते हैं तो ये गांधी जयंती गुड मॉर्निंग मैसेज, कोट्स, विशेज, फोटोज भेज सकते हैं।

Gandhi Jayanti Good Morning Wishes, Images in Hindi

1. नहीं झुकाना अपना सिर कभी उन झूठी शान वालों के आगे

जो दिखते तो है कि बड़े हैं, मगर बड़प्‍पन के नहीं हैं उनके कोई मायने

छोटे बनकर रहने में हर्ज ही क्‍या है, जब मान मिले सबके आगे

बदल जाएगा वक्‍त आपका जब नहीं बनाएंगे कोई बहाने।

हैप्‍पी गांधी जयंती

Happy Gandhi Jayanti 2024

Happy Gandhi Jayanti 2024

2. रेशम के तानों से तना चरखा मेरा

सुनाता है इतिहास के गीत

मेरे बच्‍चों प्‍यारे भूल न जाना मुझे

मैं हूं बापू, जिसने सिखाया अहिंसा का पाठ तुझे

Happy Gandhi Jayanti 2024

3. गांधी जी का जीवन दर्शन है,

इतिहास का दर्पण है, जिसमें दिखता उनका समर्पण है।

कभी न की हिंसा जिसने, उसे हमारा सब कुछ अर्पण है।

हैप्‍पी गांधी जयंती

4. तीन बंदर निराले बापू के,

जल-थल- गगन बिहारी बापू के,

जीवन लीला के गिरधारी बापू के,

सबसे बड़े पाठ बापू के,

तीन बंदर कमाल बापू के।

हैप्‍पी गांधी जयंती

Gandhi Jayanti wishes images

Gandhi Jayanti wishes images

5. जीएं तो जीएं ऐसे जैसे मरना हो कल की बात

सीखें तो सीखें ऐसे जैसे कभी न खत्‍म होगी जीवन की रात।

हैप्‍पी गांधी जयंती

6. आपका भविषय निर्भर करता है आज की सोच पर,

मरना हो तो मर जाओं छोटी-छोटी टोक पर

जीवन अच्‍छा हो बड़ा नहीं, जियो इसी कूंजी पर

हैप्‍पी गांधी जयंती

7. संत, महात्मा हो तुम जग के, बापू हो हम दीनों के

दलितों के अभीष्ट वर-दाता, आश्रय हो गतिहीनों के।

हैप्‍पी गांधी जयंती

Gandhi Jayanti Quotes

Gandhi Jayanti Quotes

8. सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,

कभी ना जिसने हिम्मत हारी,

सांस लेने की दी हमें आजादी,

जनजन है उनका आभारी।

हैप्‍पी गांधी जयंती

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article