लाइफस्टाइल

Funny Jokes on Rain: इन मजेदार चुटकुलों के साथ लें बरसात का मजा, अपनों को भेजें ये Funny Jokes

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2025, 10:08 AM IST

Funny Jokes on Baarish: Laughing is Good For Health हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में लोग हंसी ठिठोली के बहाने ढूंढते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए बरसात पर कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़कर प लोट-पोट हो जाएंगे।

Image

Funny Jokes on Baarish

Funny Jokes on Baarish: मानसून के दस्तक के साथ ही लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश का मौसम शुरू होते ही लोगों को चाय-पकौड़े खाने का मन करता है। सोशल मीडिया के इस दौर में बारिश शुरू होते ही जोक्स की भरमार लग जाती है। जोक्स हमारे माइंड को रिफ्रेश करने का काम करते हैं। अगर बारिश में पकौड़ों के साथ मजेदार जोक्स पढ़ने को मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा से कम नहीं। ऐसे में यहां हम बारिश पर कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Funny Jokes On Barish in Hindi - बारिश पर मजेदार जोक्स

हर बारिश में यही दुआ है हमारी कि

बारिश के जितनी बूंदें जमीन पर गिरे,

उतनी बार आप स्लिप होकर गिरे..

क्या मस्त मौसम आया है

हर तरफ पानी ही पानी लाया है

तुम घर से बाहर मत निकलना

वरना लोग कहेंगे बरसात हुई नहीं

और मेंढक निकल आया है

बारिश का मौसम बहुत तड़पाता है

उनकी याद है दिल में जिन्हें दिल चाहता है

लेकिन वो आए भी तो कैसे

ना उनके पास रेन कोट है और ना छाता है....

बारिश हुई और भीग गए हम

वाह वाह…

बारिश हुई और भीग गए हम

वाह वाह… आगे…

और आगे क्या ?

रजनीकान्त ने फूंक मारी “सूख गए हम”

तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम

आज के बाद….

क्योंकि…

किचड़ हो गया है, बरसात के बाद…

आसमान में काली घटा छाई है

आज फिर बीवी ने दो बातें सुनाई हैं

दिल तो करता है सुधर जाऊं मगर

बाजूवाली आज फिर भीग कर आई है

बारिश के मौसम में क्या आपका दिल मचलता है

क्या पानी में भीगने का भी आपका दिल करता है

इसमें आपकी गलती नहीं है

इस मौसम में हर मेंढक ऐसे ही फुदकता है...

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article