Funny jokes in Hindi (गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के चुटकुले): हंसी मज़ाक वाले चुटकुले सुनना किसे (Funny Jokes) पसंद नहीं होता। अगर आपको भी दोस्तों या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रैंड संग हंसा-हंसा कर लोट (Funny jokes in Hindi) पोट करदेने वाले जोक्स पढ़ना बड़ा ही मज़ेदार लगता है। तो ये चुटकुले आपके लिए ही बने है, यहां देखें हंसी ठिठोली से भरपूर मजेदार लड़का-लड़की के (Gf-Bf jokes) चुटकुले, जिन्हें आप दोस्तों या पार्टनर को मोबाइल फोन पर भेज खूब ज़ोर (Jokes in Hindi Funny) ज़ोर से हंस सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सुबह की राम राम! गुड मॉर्निंग विशेज
Jokes in Hindi Funny, हिंदी में मज़ेदार चुटकुले
- GF: सुनो न, मेरी स्किन बहुत ही ऑयली ऑयली हो गई है, बताओं ना क्या करू??BF: ये वो नींबू की शक्ति वाला विम बार, ये सारी चिकनाई हटा देगा...
- BF: आओ बेबी! तुम्हें चांद पर ले जाऊं..
GF: अरे नहीं यार
BF: लेकिन बेबी क्यों?
GF: अरे वहां इंस्टा नहीं चलेगा न! रील्स कैसे बनाऊंगी..
- GF: सुनो ना मैं अपना पर्स घर भूल आई, ज़रा 1000 रुपये दे देना।
BF: अरे बेबी! कर दी न छोटी बात ये लो 10 रुपये, झटपट ऑटो पकड़ो और घर से पर्स ले आओं... बॉयफ्रेंड रॉक गर्लफ्रेंड शॉक
- GF: पजामा और प्लाजो 2 भाई हैं, तो बताओ दोनों में अंतर क्या है?
BF: एक सरकारी स्कूल में पढ़ा है और दूसरा कॉन्वेंट में...
Funny Hindi Jokes
- गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को एक थप्पड़ मार दिया..
BF: तिलमिलाते हुए पूछने लगा, मुझे क्यों मारा? मैंने क्या गलती की थी?
GF: अब मैं तुम्हारे गलती करने को कोई इंतज़ार थोड़ी ही करती रहूंगी..
- GF: मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख बांट लूंगी
BF: ओह बेबी! पर मुझे तो कोई दुख है ही नहीं!
GF: इसलिए को मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं
- BF: क्या कर रही हो डार्लिंग?
GF: कुछ नहीं बेबी बस नेट पर बैठी हूं!
BF: अच्छा तभी मैं कहूं ये नेट इतनी धीरे क्यों चल रहा है, उठ जा मोटी..
- GF: मेरा फोन मेरी मम्मी के पास रहता है।
BF: अरे फिर अगर हम कभी पकड़े गए तो?
GF: चिल बेबी! मैने तुम्हारा नंबर बैटरी लो के नाम से सेव कर दिया है। जब भी तुम्हारा फोन आता है, तो मम्मी कहती है लो फोन चार्ज पर लगा दो बैटरी लो हो रही है...
