लाइफस्टाइल

फैशन इंडस्ट्री पर चढ़ा फुटबॉल फीवर, FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ये कूल कोलैब्स बना रहे हैं सबसे बड़ा स्टाइल ट्रेंड

FIFA विश्व कप 2026 सिर्फ फुटबॉल का महाकुंभ नहीं, बल्कि फैशन की दुनिया का भी बड़ा उत्सव बन चुका है। बड़े-बड़े ब्रांड्स के खास कोलैब्स गेम और स्टाइल को जोड़ते हुए नए फैशन ट्रेंड्स को जन्म दे रहे हैं।

Image

Fashion Trends FIFA World cup 2026

फुटबॉल का जुनून अब केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं रहा। FIFA विश्व कप 2026 के करीब आते ही इसका असर फैशन इंडस्ट्री पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दुनिया भर के बड़े ब्रांड्स फुटबॉल प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए ऐसे कलेक्शन लॉन्च कर रहे हैं, जो खेल और स्टाइल का शानदार मेल पेश करते हैं। जर्सी अब सिर्फ मैच देखने का जरिया नहीं रह गई है, बल्कि रोजमर्रा के फैशन का हिस्सा बनती जा रही है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - करीना कपूर का लेटेस्ट लुक

क्रिकेट के बाद अब भारत की युवा पीढ़ी भी फुटबॉल इंस्पायर्ड कपड़े और एक्सेसरीज़ पसंद कर रही है। यही वजह है कि फैशन ब्रांड्स भी विश्व कप को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहे हैं। कहीं विंटेज जर्सियों की वापसी हो रही है तो कहीं स्नीकर्स को नया अवतार दिया जा रहा है। इन खास कोलैब्स ने साबित कर दिया है कि 2026 का विश्व कप केवल गोल और ट्रॉफी की लड़ाई नहीं, बल्कि स्टाइल की दुनिया में भी एक बड़ा मुकाबला बनने वाला है।

फुटबॉल फैंस के लिए खास कलेक्शन

कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स ने पहले ही फुटबॉल थीम वाले कपड़ों का कलेक्शन लॉन्च कर दिया है। कूल टी-शर्ट, ओवरसाइज जर्सी और कैजुअल स्ट्रीटवियर आज के युवा फैशन का हिस्सा बन चुके हैं। इन डिजाइनों में टीमों के रंग और फुटबॉल का जुनून साफ नजर आता है।

Old Navy ने इंग्लैंड, ब्राजील, फ्रांस, अर्जेंटीना और अमेरिका के समर्थकों को ध्यान में रखते हुए क्रू नेक टी-शर्ट, रैग्लान टी और जर्सी लॉन्च की हैं। इनकी खास बात यह है कि ये ट्रेंडी होने के साथ अपेक्षाकृत किफायती भी हैं, जिससे युवा प्रशंसक आसानी से इन्हें अपना सकते हैं।

Gap ने FIFA के साथ मिलकर ऐसा संग्रह पेश किया है, जिसमें पुराने दौर की फुटबॉल जर्सियों का आकर्षण देखने को मिलता है। ओवरसाइज्ड जर्सी, हूडी और बेसबॉल कैप्स में 1966 से 2014 तक की फुटबॉल विरासत की झलक दिखाई देती है। यह कलेक्शन उन लोगों को खास पसंद आ रहा है जो रेट्रो फैशन के शौकीन हैं।

Lionel Messi X Adidas

Lionel Messi X Adidas

फुटबॉल सुपरस्टार Lionel Messi, Adidas और न्यूयॉर्क स्थित Kith का सहयोग फैशन जगत में खूब चर्चा बटोर रहा है। इस साझेदारी में Adidas Superstar और Handball Spezial जैसे लोकप्रिय जूतों को नए अंदाज में पेश किया गया है। सीमित संख्या में उपलब्ध ये डिजाइन कलेक्टर्स की पहली पसंद बन रहे हैं।

विश्व कप 2026 ने यह साबित कर दिया है कि खेल और फैशन का रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है। अब फैंस सिर्फ अपनी टीम को सपोर्ट नहीं करते, बल्कि उसके रंग, स्टाइल और पहचान को अपने पहनावे का हिस्सा भी बनाते हैं। यही वजह है कि इस बार फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला मैदान के साथ-साथ फैशन की दुनिया में भी खेला जा रहा है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article