लाइफस्टाइल

Natural Beauty Tips: स्किन की देखभाल के लिए फॉलो करें नेचुरल स्किन केयर टिप्स, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को कहेंगे गुड बाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 30, 2023, 07:44 AM IST

स्किन की देखभाल के लिए महिलाएं कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं बावजूद इसके उनके चेहरे पर वैसा ग्लो नहीं आ पाता जैसी उन्हें उम्मीद रहती है। स्किन पर ग्लो नहीं आने की असल वजह है सही स्किन केयर रूटीन का फॉलो ना करना।

Image

कैसे करें स्किन की सही देखभाल (Source:istock)

Skin care tips: हर किसी की ख्वाहिश होती है की उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं बावजूद इसके उनके चेहरे पर वैसा ग्लो नहीं आ पाता जैसी उन्हें उम्मीद रहती है। स्किन पर ग्लो नहीं आने की असल वजह है सही स्किन केयर रूटीन का फॉलो ना करना। गर्मियों में स्किन की खास देखभाल करने की जरूरत होती है क्योंकि इस मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। स्किन की देखभाल के लिए प्रॉपर स्किन केयर रूटीन फॉलो करने की जरूरत होती है। इसके साथ ही आपको लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने पड़ते हैं जिसके बारे में आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं उसके बारे में।

कैसे करें स्किन की सही देखभाल

स्किन केयर के लिए आपको अपनी डाइट का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। आपको अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए।

स्किन की सही देखभाल के लिए अपनी लाइफस्टाइल में योग को जरूर शामिल करें। योग आपकी स्किन को चमकदार बनाता है और साथ ही दाग धब्बों को भी दूर करता है। ऐसे में रोजाना सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, ब्रीदिंग जैसे योग जरूर करें। इन योग का असर आपको अपनी स्किन पर जल्द दिखेगा।

स्किन की देखभाल के लिए पानी बेहद जरूरी है। पानी ना केवल स्किन को हाइड्रेट रखता है बल्कि इसे ग्लोइंग भी बनाता है। पानी की कमी की वजह से स्किन डल हो जाती है। ऐसे में रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

वहीं बाहर से आने के बाद चेहरे को साफ करना कभी ना भूलें। चेहरे को साफ करने से फेस पर चिपके धूल मिट्टी साफ हो जाते हैं। रात में सोने से पहले अपनी स्किन की मसाज जरूर करें।

वहीं, गर्मी के मौसम में आप बाहर निकलने से पहले सन स्क्रीन का जरूर इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article