लाइफस्टाइल

Fashion Flashback: 52 साल की हुईं करिश्मा कपूर, बर्थडे पर देखें उनके आइकॉनिक लुक्स, जिन्होने फैशन इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था

करिश्मा कपूर सिर्फ 90 के दशक की सुपरस्टार नहीं, बल्कि फैशन क्वीन भी रही हैं। 52 साल की हुई लोलो के कई लुक्स आज भी स्टाइल इंस्पिरेशन माने जाते हैं और फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा में रहते हैं।

Image

Karishma Kapoor Iconic Looks

चाहे डेनिम का ट्रेंड हो, मिनी स्कर्ट्स का दौर या फिर इंडियन सूट-लहंगों का चार्म.. करिश्मा ने हर स्टाइल को अपने अंदाज में पेश किया है। 90s की फैशन क्वीन करिश्मा आज 52 साल की हो गई हैं। और आज भी करिश्मा के कई ऐसे हैं फैशन मोमेंट्स हैं जो आज भी याद किए जाते हैं।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - छोटे फ्लैट में कौन सा झूला लगवाएं?

फैशन फ्लैशबैक में देखें उनके कुछ ऐसे ही आइकॉनिक लुक्स। जिन्होंने न सिर्फ उस दौर में सुर्खियां बटोरीं बल्कि आज भी सोशल मीडिया पर बार-बार दिखाई देते हैं। करिश्मा का फैशन सफर यह साबित करता है कि उनका स्टाइल गेम हमेशा से ही कितना क्लासिक रहा है। आज भी करिश्मा के लुक्स ट्रेंड में हैं, आप भी इन्हें रिक्रिएट कर सकती हैं।

रंगों से खेलने का अंदाज

90 के दशक में करिश्मा कपूर चमकीले रंगों के आउटफिट्स में काफी नजर आती थीं। नियॉन शेड्स, कलर-ब्लॉकिंग और बोल्ड कॉम्बिनेशन को उन्होंने बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया, जो उस समय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।

डेनिम लुक्स ने बनाए ट्रेंड

करिश्मा उन अभिनेत्रियों में थीं जिन्होंने डेनिम को सिर्फ कैजुअल नहीं बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया। हाई-वेस्ट जींस, डेनिम जैकेट्स और क्रॉप टॉप्स के साथ उनके लुक्स लंबे समय तक फैशन ट्रेंड्स का हिस्सा बने रहे।

मिनी स्कर्ट और को-ऑर्ड सेट्स

उनके कई फिल्मी लुक्स में मिनी स्कर्ट्स और मैचिंग को-ऑर्ड सेट्स देखने को मिले। उस दौर में यह स्टाइल काफी नया माना जाता था और करिश्मा ने इसे युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - छोटी हाइट वाली गर्ल्स ऐसे दिख सकती हैं लंबी

एथनिक फैशन में भी रहीं आगे

सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं, करिश्मा के एथनिक लुक्स भी खूब पसंद किए गए। खूबसूरत साड़ियां, अनारकली सूट और पारंपरिक ज्वेलरी के साथ उनका सादा लेकिन एलिगेंट अंदाज हमेशा चर्चा में रहा।

आज भी है स्टाइल की मिसाल

समय के साथ करिश्मा का फैशन भी बदला है। आज वे मिनिमल और क्लासी लुक्स को प्रायोरिटी देती हैं, लेकिन उनकी पुरानी तस्वीरें और फिल्मी आउटफिट्स अब भी आइकॉनिक फैशन का हिस्सा हैं। करिश्मा की बेस्ट ड्रेस्ड फिल्म्स में हम साथ साथ हैं, जुबैदा, दिल तो पागल है, राजा हिंदुस्तानी, बीवी नंबर 1 और फिजा जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article