भोजपुरी

'कुंवारी लड़कियां...' Akshara Singh को छठ मनाते देख ठनका ट्रोलर्स का माथा, लताड़ लगाते हुए दी सलाह

Akshara Singh Trolled For Chhath Pooja: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। अक्षरा सिंह की छठ पूजा की फोटोज देख लोग भड़क गए हैं।

Image

Akshara Singh Trolled For Chhath Pooja (photo credit- instagram)

Akshara Singh Trolled For Chhath Puja: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री की जान हैं। अक्षरा अपने बेबाक अंदाज से फैंस के फेवरेट बनी हुई हैं और उनकी तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन इस बार अक्षरा की छठ पूजा (Chhath Puja) से जुड़ी फोटोज और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर बवाल कर दिया है। अक्षरा सिंह इन दिनों छठी मैया की भक्ति में डूबी हुई हैं। वह इस त्योहार को मना रही हैं और उससे जुड़ी हर तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर क रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, लेकिन ट्रोलर्स एक्ट्रेस की फोटोज देख भड़क गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल के सपोर्ट में Neha Bhasin, TRP के खेल-टॉक्सिक माहौल की खोली पोल; मेकर्स को लगाई क्लास

    अक्षरा सिंह का वीडियो देख भड़के लोग

    अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर छठ पूजा से जुड़ी ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच उनके कुछ वीडियोज भी सामने आए, जिसमें एक में अक्षरा सिंह नदी में खड़ी होकर छठ पूजा से जुड़ी एक रस्म को पूरा कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह साड़ी पहने पानी में खड़ी हैं और उनके हाथ में पूजा से जुड़े सामान है। इस दौरान एक्ट्रेस ने नाक से लेकर माथे तक नारंगी रंग का सिंदूर भी लगाया हुआ है, जो ट्रोलर्स को जरा भी पसंद नहीं आया है। जिस तरह अक्षरा ने सिंदूर लगाया है। ये तरीका हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सिर्फ शादीशुदा महिलाएं लगाती हैं और इस वजह से लोग उनके पूजा करने और सिंदूर लगाने पर सवाल उठा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Desi Bling 2 में शादी के बंधन में बंधेंगे Karan Kundrra-Tejasswi Prakash? धमाकेदार ट्विस्ट के साथ होगी हर रस्म

      ट्रोल हुईं अक्षरा सिंह

      अक्षरा सिंह का वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है, जहां पर लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने अक्षरा की फोटोज पर लिखा, 'यह सिर्फ सामाजिक रुतबे के लिए है; ऐसा केवल विवाहित महिलाओं को ही करना होता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ढोंग है दिखावा है पूजा भला ऐसे होता है गजब की भेंड़चाल है।' इसके अलावा, एक और यूजर ने लिखा, 'सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए, हर पारंपरिक नियम को तोड़ दें।' इसके अलावा भी लोग ऐसे ही कमेंट्स कर रहे हैं।

      अक्षरा सिंह ने ट्रोलर्स को दिया था जवाब

      बता दें कि अक्षरा सिंह इस ट्रोलिंग को नजरअंदाज करके इस व्रत को करती हैं। एक बार अक्षरा ने ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए साफ कहा था कि जैसे कुंवारे लड़के छठ व्रत कर सकते हैं, वैसे ही कुंवारी लड़कियां भी यह व्रत रख सकती हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article