लाइफस्टाइल

Farewell Wishes For Colleague: इन खूबसूरत मैसेज से दें अपने ऑफिस कलीग को विदाई, खुशियों से भरा रहेगा माहौल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 19, 2025, 03:28 PM IST

Farewell Wishes For Colleague: अगर आप अपने ऑफिस कलीग के फेयरवेल को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं। यहां देखें बेस्ट फेयरवेल मैसेज।

Image

फेयरवेल विशेज फॉर ऑफिस कलीग (Photo: istock)

Farewell Wishes For Colleague: सोचिए आप ऑफिस में हैं और अपने किसी दोस्त के साथ कॉफ़ी पी रहे हैं। अचानक, वो आपको बताए कि वो अब इस ऑपिस से जा रहा है और कुछ ही दिनों बाद उसका लास्ट वर्किंग डे है। उनके जाने की बात आपको बुरी और अच्छी दोनों ही लग सकती है। लेकिन आप ज़रूर इस दिन को यादगार बनाना चाहेंगे। अपने ऑफिस कलीग के फेयरवेल को खास बनाने के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। लेकिन एक और तरीका है जिससे आप इस दिन को यादगार बना सकते हैं। वो तरीका है शुभकामना संदेश का। यहां हम कुछ फेयरवेल विशेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपने ऑफिस कलीग को बधाई दे सकते हैं।

Farewell Wishes For Office Colleagues in Hindi

  1. आप जैसा ऑफिस कलीग देखा ही नहीं कहीं
आप जैसा व्यवहार किसी में भी नहीं

आपको विदा आज कर तो दें मगर

आप जैसा किरदार जहां में कहीं नहीं !

Happy Farewell Dear !

2. आपकी विदाई की इस बेला में

कहता हूं सच, रह जाऊंगा अकेला मैं

फिर भी दुख-सुख में हूं आपके साथ

आप रहो जहां, वहां मिले नई सौगात !

Happy Farewell

3. हर फूल बाग में लगाए नहीं जाते

हर लोग महफिल में बुलाए नहीं जाते

कई तो पास होकर भी याद नहीं आते

कुछ दूर होकर भी भुलाए नहीं जाते !

Happy Farewell Dear !

4. आज यहां से विदा हो कर चले जाओगे,

पर आशा है कि जहां भी जाओगे, खुशियां ही

खुशियां पाओगे !

Happy Farewell !

5. यादों की झड़ी सी है आंखों में छाई

हो रही है आज आपकी विदाई

हम करते हैं ईश्वर से प्रार्थना

पूरी हो जीवन की हर कामना !

Happy Farewell Dear !

6. कांटों की राह को आपने, गुलों का बिछौना कर दिया,

बड़ा था पहाड़ मुश्किलों का, आपने उसे बौना कर दिया !

Happy Farewell !

7. आंख से दूर सही दिल से कहां जाएगा

जाने वाले तू हमें याद बहुत आएगा !

Happy Farewell Dear !

8. क्या बताऊं खूबियां आपकी विदाई पर

महकता था दिन आपके मुस्कुराने पर

जहां भी रहो कामयाबी की मिसाल रहे आप !

Happy Farewell !

9. आपका साथ धूप में छांव है

आपका साथ समंदर में नाव है

आपका साथ अंधकार में प्रकाश है

कर रहे हैं आज आपको विदा पर

दिल में आपका ही नाम है !

Happy Farewell Dear !

10. सोच तो आपकी होगी, मगर आवाज देंगे हम

ख्वाब तो आपने देखा, मगर आगाज देंगे हम

विदाई पर हमारी ओर से उपहार इतना है

इरादे आपके होंगे, मगर परवाज देंगे हम !

Happy Farewell !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article