Farewell Quotes Wishes in Hindi: Goodbyes are not always Easy ये कहावत तो आपने कई दफा सुना होगा। खासकर तब, जब कोई प्रिय मित्र या कोई प्रिय ऑफिस कलीग दूर जा रहा हो तो, गुड बाय बोलना आसान नहीं होता है। ऑफिस में हमारे कुछ ऐसे दोस्त बन जाते हैं जिन्हें गुडबाय बोलना आसान नहीं होता है। लेकिन प्यार भरे मैसेज और शायरी के जरिए अपनों को गुड बाय बोला जा सकता है। ये दोनों के बीच प्यार और बॉन्ड हमेशा बरकरार रखने का काम करता है। अगर आप भी अपने ऑफिस कलीग को फेयरवेल विशेज देना चाहते हैं तो यहां से मैसेज, कोट्स, फोटोज भेज सकते हैं।
Farewell Quotes Wishes Images in Hindi
1. दस्तूर है जमाने का यह पुराना,
लगा रहता है यहां आना और जाना,
रहो जहां अपनी छाप ऐसे छोड़ जाना,
हर कोई गुनगुनाता रहे आपका ही तराना।
Happy Farewell Dear !
2. लोग आते हैं-जाते हैं, हर जगह नई यादें बनाते हैं
आज आप भी हमें यादों के संग छोड़ जाएंगे
दुआ है हमारी,
न रहे कोई ख्वाहिश अधूरी तुम्हारी !
Happy Farewell !
3. सोच तो आपकी होगी, मगर आवाज देंगे हम
ख्वाब तो आपने देखा, मगर आगाज देंगे हम
विदाई पर हमारी ओर से उपहार इतना है
इरादे आपके होंगे, मगर परवाज देंगे हम !
Happy Farewell !
4. आपका साथ धूप में छांव है
आपका साथ समंदर में नाव है
आपका साथ अंधकार में प्रकाश है
कर रहे हैं आज आपको विदा पर
दिल में आपका ही नाम है !
Happy Farewell Dear !
5. क्या बताऊं खूबियां आपकी विदाई पर
महकता था दिन आपके मुस्कुराने पर
जहां भी रहो कामयाबी की मिसाल रहे आप !
Happy Farewell !
6. आंख से दूर सही दिल से कहां जाएगा
जाने वाले तू हमें याद बहुत आएगा !
Happy Farewell Dear !
7. कांटों की राह को आपने, गुलों का बिछौना कर दिया,
बड़ा था पहाड़ मुश्किलों का, आपने उसे बौना कर दिया !
Happy Farewell !
8. यादों की झड़ी सी है आंखों में छाई
हो रही है आज आपकी विदाई
हम करते हैं ईश्वर से प्रार्थना
पूरी हो जीवन की हर कामना !
Happy Farewell Dear !
9. आज यहां से विदा हो कर चले जाओगे,
पर आशा है कि जहां भी जाओगे, खुशियां ही
खुशियां पाओगे !
Happy Farewell !
10. हर फूल बाग में लगाए नहीं जाते
हर लोग महफिल में बुलाए नहीं जाते
कई तो पास होकर भी याद नहीं आते
कुछ दूर होकर भी भुलाए नहीं जाते !
Happy Farewell Dear !
