Mangalsutra History in Hindi, Types And Latest Designs Of Mangalsutra (मंगलसूत्र की पूरी जानकारी): लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में जब भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर आपके मंगलसूत्र और संपत्ति पर है, तभी से देशभर में मंगलसूत्र की चर्चा बढ़ गई। मंगलसूत्र यानी सुहाग की निशानी। एक शादीशुदा महिला भले ही सोलह श्रृंगार न करे, लेकिन उसके गले में ये पवित्र धागा जरूर होता है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि मंगलसूत्र शुरू से ही सुहाग की निशानी नहीं रहा है। मंगलसूत्र का कॉन्सेप्ट धीरे-धीरे हमारे समज में आया और समय के साथ बदलता गया। क्या आपने कभी सोचा है कि मंगलसूत्र पहनने की परंपरा कहां से शुरू हुई? क्या आपको पता है कि मंगलसूत्र सिर्फ भारत ही नहीं सीरिया जैसे देशों में भी पहना जाता है। आखिर मंगलसूत्र गले में काले मोती क्यों होते हैं? और धर्म और विज्ञान मंगलसूत्र को इतना महत्व क्यों देता है? इन सभी सवालों के जवाब आज हम पता करने वाले हैं। इतना ही नहीं, शायद ही आपको इस बात की जानकारी हो कि भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के मंगलसूत्र पहने जाते हैं। इसके अलावा मंगलसूत्र के डिजाइन्स में भी समय के साथ काफी ज्यादा बदलाव आया है। इन दिनों मंगलसूत्र को हाथों में पहनने का भी खूब चलन है। वहीं जो महिलाएं आज भी इसे अपने गले में पहनती हैं वो अपनी पसंद का डिजाइन बनवाती हैं और अलग-अलग आउटफिट्स के साथ मैचिंग मंगलसूत्र कैरी करती हैं। आइये मंगलसूत्र के प्रकार ही नहीं डिजाइन के बारे में भी डिटेल में जानते हैं।
कहां से हुई मंगलसूत्र पहनने की शुरुआत? (History Of Mangalsutra) -
मंगलसूत्र पहले केवल एक पवित्र धागा था, फिर जैसे-जैसे समाज और संस्कृति बदलती गई मंगलसूत्र के कॉन्सेप्ट को सुहाग से जोड़ा दिया गया। मंगलसूत्र के इतिहास का उल्लेख आदि गुरु शंकराचार्य की पुस्तक सौंदर्य लहरी में है। इतिहासकारों की मानें तो 6ठी शताब्दी में मंगलसूत्र पहनने की शुरुआत हुई थी। मोहनजोदड़ो की खुदाई में मंगलसूत्र के अवशेष प्राप्त हुए थे। ऐसा बताया जाता है कि मंगलसूत्र पहनने की शुरुआत सबसे पहले दक्षिण भारत से हुई थी। धीरे-धीरे यह उत्तर भारत में प्रचलित हुआ और दाम्पत्य जीवन का प्रतीक बन गया। बता दें कि मंगलसूत्र सिर्फ भारत ही नहीं नेपाल, बंग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के अलावा सीरियाई ईसाइयों जैसे गैर-हिंदू महिलाएं भी पहनती हैं।

History And Evolution Of Mangalsutra In Hindi
क्या है मंगलसूत्र का अर्थ? (Importance Of Mangalsutra In Hindu Religion) -
मंगलसूत्र मंगल और सूत्र दो शब्दों को मिलकर बना है। मंगल का अर्थ होता है पवित्र और सूत्र का मतलब होता है धागा, जिसे दुल्हन के गले में बांधा जाता है। वह इसे जीवनभर पहने रहती है। यह आमतौर पर हल्दी में डुबोए गए काले या पीले धागे में पिरोए गए काले मोतियों वाला हार होता है। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में इसका स्वरूप भी बदल जाता है। कुछ जगह पर मंगलसूत्र में सोने, सफेद या लाल मोतियों को भी जोड़ा जाता है। मान्यता के अनुसार, मंगलसूत्र पहनने से महिलाओं का ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। मंगलसूत्र में काले मोती नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखते हैं और दर्द और बेचैनी को कम करते हैं। यह महिला को सकारात्मक और खुश रखता है। पवित्र धागा महिला के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर सकता है, जो महिलाओं के शरीर को पूरे दिन एक्टिव रखता है।

Importance Of Mangalsutra In Hindu Religion
मंगलसूत्र में काले मोती क्यों होते हैं? (Why Mangalsutra black beads in hindi) -
आपने अपनी मां, भाभी या चाची के गले में मंगलसूत्र देखा ही होगा। भले ही हर मंगलसूत्र की डिजाइन अलग हो लेकिन इनमें काले मोती तो होते ही है। क्या आप जानते हैं कि मंगलसूत्र में काले मोती ही क्यों होते हैं? मंगलसूत्र इन काली मोतियों के बिना अधूरा है। इसे भगवान शिव और उनकी पत्नी पार्वती के बीच एक बंधन का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मंगलसूत्र में सोना देवी पार्वती का प्रतीक है और काले मोती भगवान शिव का प्रतीक हैं। इन मोतियों को वायु, जल, पृथ्वी और अग्नि की शक्ति के लिए भी जाना जाता है। ये 4 तत्व स्त्री और पुरुष के बीच के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

Why Mangalsutra have black beads know the reason in hindi
मंगलसूत्र से जुड़े तथ्यों पर क्या कहता है धर्म और विज्ञान? (Scientific And Spiritual Facts On Mangalsutra) -
भारतीय समाज में हमेशा से मंगलसूत्र को विवाह का प्रतीक और सुहाग की निशानी माना जाता रहा है। इसलिए विवाह के बाद सुहागिन स्त्रियां इसे श्रद्धापूर्वक गले में धारण करती हैं। ऐसे मंगलसूत्र धारण करने का यह नियम परंपरागत तौर पर सदियों से चला आ रहा है। दरअसल इसके पीछे मंगलसूत्र में मौजूद चमत्कारी गुण का होना है। दरअसल, विवाह के समय दुल्हन पर सबकी नजर टिकी होती है, इससे दुल्हन को बुरी नजर लगने का खतरा बना रहता है। इसी कारण से मंगलसूत्र में पिरोए गए काले मोती से काल यानी अशुभ शक्तियां दूर रखी जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि इन सभी बुरी नजरों से मंगलसूत्र दुल्हन की रक्षा करता है। इसीलिए विवाह के समय दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। इसके अलावा मान्यताओं के अनुसार, इससे पति पर आने वाली सारी विपत्तियां भी दूर होती हैं। हालांकि विज्ञान के मुताबिक, मंगलसूत्र ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के साथ ही बॉडी प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। बस जरूरी है कि मंगलसूत्र छाती के पास रहे, कपड़ों के ऊपर नहीं रहना चाहिए।

Scientific And Spiritual Facts On Mangalsutra In Hindi
भारत के अलग-अलग राज्यों में मंगलसूत्र के प्रकार (Types Of Mangalsutra In India)
अलग-अलग राज्यों में मंगलसूत्र को नए-नए नाम से जाना जाता है। साउथ इंडिया में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मंगलसूत्र का थाली, बुट्टू, मिन्नु आदि के नाम से जाना जाता है।
1) पंजाब
पंजाब में मंगलसूत्र को 'तली' कहा जाता है। यह आमतौर पर सोने से बना होता है और इसमें एक पेंडेंट होता है जिसमें एक या दो हीरे होते हैं।2) पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में मंगलसूत्र को 'शाखा-पोला' कहा जाता है। यह आमतौर पर सोने से बना होता है और इसमें एक पेंडेंट होता है जिसमें एक या दो मोती होते हैं।3) उत्तर प्रदेश और बिहार
बिहार और उत्तरप्रदेश का मंगलसूत्र लगभग एक समान होता है, जो काली मोती में पिरोया जाता है। इसके साथ ही इसमें सोने के पैंडेंट लगाये जाते हैं। वहीं, कुछ लोग सोने से बजाय हीरे और चांदी के पैंडेड भी लगाते हैं।4) महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में मंगलसूत्र को 'मंगळसूत्र' या 'मोहनमाला' कहा जाता है। यह आमतौर पर सोने से बना होता है और इसमें एक पेंडेंट होता है जिसमें एक या दो मोती होते हैं। इस मंगलसूत्र का आकार दो छोटी-छोटी कटोरी की तरह होता है, जिसे शिव और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।5) कश्मीर
कश्मीर में मंगलसूत्र को देझूर कहा जाता है। कश्मीरी मंगलसूत्र काफी अलग और खूबसूरत होता है। यहां मंगलसूत्र को कानों में पहनाया जाता है, जो लड़की के मायके से आता है। कश्मीरी यह लाल रंग के ऊनी धागे और सोने के पेंडे से बना होता है। शादी के बाद लाल धागे को सोने की चेन से बदल दिया जाता है, जिसे अक्सर लड़की के ससुराल वालों की ओर से दिया जाता है।6) ओडिशा
ओडिशा में मंगलसूत्र को 'सुनथी' कहा जाता है। यह आमतौर पर सोने से बना होता है और इसमें एक पेंडेंट होता है जिसमें लक्ष्मी जी की मूर्ति होती है।7) हरियाणा
हरियाणा में मंगलसूत्र को 'मंगलिया' कहा जाता है। यह आमतौर पर सोने से बना होता है और इसमें एक पेंडेंट होता है जिसमें एक या दो मोती होते हैं।8) कर्नाटक
कर्नाटक के मंगलसूत्र को कार्थमणी पथक कहा जाता है। यह सोने का बना होता है, मंगलसूत्र के पेंडेड में देवी लक्ष्मी की प्रतिमा होती है।9) तमिलनाडु
तमिलनाडु में मंगलसूत्र को 'थाली' कहा जाता है। यह आमतौर पर सोने से बना होता है और इसमें एक पेंडेंट होता है जिसमें देवी मीनाक्षी, सुंदरेश्वर देव, तुलसी का पौधा और भगवान शिव की प्रतिमा लगी होती है।10) केरल
केरल में मंगलसूत्र को 'थाली' या 'मंगल्या' कहा जाता है। यह आमतौर पर सोने से बना होता है और इसमें एक पेंडेंट होता है जिसमें एक या दो मोती होते हैं।11) गुजरात
गुजरात में मंगलसूत्र को 'मंगलसूत्र' या 'मोहनमाला' कहा जाता है। यह आमतौर पर सोने से बना होता है और इसमें एक पेंडेंट होता है जिसमें एक या दो मोती होते हैं।मंगलसूत्र के डिजाइन (लेटेस्ट और ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइन्स) (Latest And Trendy Designs Of Mangalsutra)-
इन दिनों मंगलसूत्र के कई सारे लेटेस्ट डिजाइन्स ट्रेंड में हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ खूबसूरत डिजाइन्स के बारे में तस्वीर के साथ बता रहे हैं, जिससे आपको भी अपने लिए मंगलसूत्र बनवाते समय कोई कंफ्यूजन ना हो और आप अपने लिए बेस्ट डिजाइन चुन सकें।
1) ट्रेडिशनल स्टाइल गोल्ड मंगलसूत्र
हैवी लुक मंगलसूत्र देखने में एकदम क्लासी लुक देते हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेडिशनल मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो यह मंगलसूत्र डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इन मंगलसूत्रों में कारीगरी बहुत ही सुदंर की जाती है, जिसकी वजह से ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।2) डबल चेन डिजाइन मंगलसूत्र
सिंगल की जगह आपको डबल चेन वाले में भी मंगलसूत्र के काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के मंगलसूत्र में आप गोल्डन कलर के पेंडेंट को पहन सकती हैं। इसके आलावा आपको अमेरिकन डायमंड स्टोन में भी इस तरह के मंगलसूत्र में काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। डबल चैन में आप एक लेयर ब्लैक मोती की और दूसरी के लिए गोल्डन कलर चुन सकती हैं।3) कुंदन मंगलसूत्र डिजाइन
आजकल कुंदन वर्क को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है और ज्वेलरी में आपको इसमें एक नहीं दर्जनों ऑप्शन मिल जाएंगे। खासतौर पर आप यदि सिंपल कुंदन डिजाइन के मंगलसूत्र डिजाइन की तलाश में हैं, तो आपको इसमें छोटे और बड़े दोनों प्रकार के कुंदन में अलग-अलग शेप में मंगलसूत्र के पेंडेंट मिल जाएंगे, आपको केवल उनमें अपनी पसंद की चेन लगवानी होगी। इस तरह के मंगलसूत्र भी डेली वियर होते हैं और कैरी करने में लाइटवेट होते हैं।4) नाम वाला मंगलसूत्र
नाम वाला मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरह के मंगलसूत्र में पति के नाम का पेंडेंट होता है। आप इन मंगलसूत्र में किसी भी तरह से अपने पति का नाम स्टाइलिश फॉन्ट मे लिखवा सकती है। आप पूरे नाम की जगह कोई अक्षर का पेंडेंट बनवा सकती हैं। इसके अलावा आप किसी भी तरह का नाम वाला पेंडेंट भी बनवा सकती हैं। इन तरह के मंगलसूत्रों को पहनने के लिए आपको पहले से आर्डर देना पड़ेगा। आप इसको जींस टॉप के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।5) स्टोन डिजाइन मंगलसूत्र
स्टोन वर्क में आपको काफी तरह की डिजाइन में मंगलसूत्र देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसमें आपको डबल, सिंगल, ट्रिपल स्टोन ट्राई कर सकती हैं। इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए आप मैचिंग इयररिंग्स को साथ में पहन सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स और मंगलसूत्र हर तरह के कपड़ों के साथ मैच करता है।6) इंफिनिटी स्टाइल मंगलसूत्र
इन दिनों सिंगल ब्लैक लाइन वाले मंगलसूत्रों का ट्रेंड ज्यादा चल रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक शानदार लाइट वेट डिजाइन्स मिल जाएंगे। इन्हीं में से एक पैटर्न है इंफिनिटी पैटर्न। यह डिजाइन कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होगी।7) पीकॉक डिजाइन मंगलसूत्र
कुछ डिफरेंट डिजाइन पसंद करना चाहती हैं तो आप पीकॉक डिजाइन का मंगलसूत्र पसंद कर सकती हैं। यह डिजाइन काफी शानदार और एलिगेंट लुक आपको देगी। इसमें आपको ढेरों डिजाइन मिल जाएंगे।8) छोटे साइज का मंगलसूत्र
लाइट वेट और छोटे साइज के मंगलसूत्र की डिमांड इस समय सबसे ज्यादा है। सिंपल सोबर दिखने वाले ये मंगलसूत्र काफी स्टाइलिश दिखते हैं जिन्हें आप ट्रडीशनल, वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न हर तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं। खास बात यह है कि अगर आपका बजट कम है तो इसे कम पैसो में अच्छे डिजाइन में तैयार करवाया जा सकता है।बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के महंगे मंगलसूत्र डिजाइन और उनकी कीमत (Bollywood Actress Expensive Mangalsutra Designs With Price) -
1) आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने भी अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट वेडिंग की। आलिया ने कस्टमाइज मंगलसूत्र बनवाया था जिसमे रणबीर का लकी नंबर 8 भी ऐड किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस मंगलसूत्र की कीमत 7 से 8 लाख तक थी।
Alia Bhatt Mangalsutra Pics
2) कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने 2021 दिसंबर में विक्की कौशल संग शादी की। दुल्हन बनीं कैटरीना कई बार अपने मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं, जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था। इसकी कीमत 8 से 9 लाख तक बताई जाती है।
Katrina Kaif Mangalsutra Photo
3) कियारा आडवाणी
शादी के बाद कियारा आडवाणी के मंगलसूत्र ने भी काफी लाइमलाइट बंटोरी थी। वैसे इसकी कीमत जानकर भी आपको झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा के मंगलसूत्र की कीमत 2 से 3 करोड़ बताई जाती है।
Kiara Advani Mangalsutra Picture With Price
4) यामी गौतम
घर के आंगन में गुपचुप फेरे लेकर फैंस को शादी का सरप्राइज देने वालीं यामी गौतम भी दुल्हन बनकर बेहद खूबसूरत लगी थीं। उनका मंगलसूत्र भी बेहद क्लासी था जिसमे हीरे के पेंडेंट के साथ काले मोती भी पिरोए गए थे। इस मंगलसूत्र की कीमत 3-5 लाख तक बताई जाती है।
Yami Gautam Mangalsutra Design
5) प्रियंका चोपड़ा
जोधपुर में रॉयल वेडिंग करने वालीं प्रियंका चोपड़ा की शादी के चर्चे तो सात समंदर पार भी हुए थे। प्रियंका का वेडिंग लुक हर तरह से खास था। वहीं बात करें मंगलसूत्र की तो खुद उन्होंने इसकी झलक दिखाई थी। हीरे के मंगलसूत्र को सब्यसाची ने डिजाइन किया था जिसकी कीमत 52 लाख तक बताई जाती है।
Priyanka Chopra Mangalsutra Price
6) अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की दुल्हनिया बनीं अनुष्का शर्मा ने बेहद गुपचुप डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और जब शादी की तस्वीरें आईं तो हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया था। अनुष्का के मंगलसूत्र की बात करें तो इसकी कीमत 52 से 55 लाख के बीच आंकी जाती है।
Anushka Sharma Expensive Mangalsutra Pics
7) दीपिका पादुकोण
अब बात दीपिका पादुकोण की जिन्होंने इटली के लेक कोमो में ऐक्टर रणवीर सिंह से शादी की। शादी के बाद दीपिका पादुकोण जिस मंगलसूत्र को पहने नजर आईं वह देखने में भले ही सिंपल हो लेकिन इसकी कीमत 20 लाख रुपये है। इस पूरे मंगलसूत्र में ब्लैक और गोल्डन कलर के मोती लगे हुए हैं और बीच में एक solitaire लगा हुआ है जिस वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।
Mom To Be Deepika Padukone Mangalsutra Photo Price Details
