लाइफस्टाइल

Vada Sambar Recipe in Hindi: घर पर ऐसे बनता है टेस्टी वड़ा सांभर, यहां देखें साउथ इंडियन डिश बनाने की आसान रेसिपी

Vada Sambar Recipe in Hindi (वड़ा सांभर रेसिपी इन हिंदी): अगर आपको भी साउथ इंडियन पसंद है। तो घर पर झटपट ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल वाला वड़ा सांभर बना सकते हैं। ये वाली क्विक रेसिपी फॉलो कर, देखें वड़ा सांभर कैसे बनाते हैं, वड़ा सांभर की रेसिपी इन हिंदी।

Image

Vada Sambar Recipe in Hindi (Photo Credit - Canva)

Vada Sambar Recipe in Hindi (वड़ा सांभर रेसिपी इन हिंदी): अगर आपको भी साउथ इंडियन खाना खाना पसंद है, लेकिन इडली और डोसा खाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार शाम के स्नैक्स या स्वादिष्ट नाश्ते में वड़ा सांभर ट्राई कर सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि, वड़ा बनाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन अगर आप ये वाली सिंपल रेसिपी फॉलों करेंगे, तो आपको वड़ा सांभर बनाना इतना मुश्किल नहीं लगेगा। देखें घर पर स्वादिष्ट स्ट्रीट स्टाइल वाला वड़ा सांभर कैसे बनाते हैं, वड़ा सांभर की रेसिपी इन हिंदी।

वड़ा सांभर की रेसिपी इन हिंदी, Vada Sambar Recipe in Hindi

वैसे तो ट्रेडिशनल स्टाइल में उड़द की दाल को कई घंटों के लिए भिगोकर फिर पीसा जाता है और उससे वड़ा बनता है। लेकिन अगर आपको जल्दी से वड़ा बनाना है, तो आप इंस्टेंट बैटर लाकर बढ़िया वड़े बना सकते हैं।

सामग्री

वड़े के लिए क्या क्या सामग्री चाहिए

इडली-डोसा मिश्रण - २ कप

पानी (आवश्यकतानुसार)

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

अदरक (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

नमक (स्वादानुसार)

तलने के लिए तेल

सांभर के लिए क्या क्या सामग्री चाहिए

सांभर पाउडर - २-३ चम्मच

तुवर दाल (अधिकतर रेडीमेड सांभर मसाले में दाल already होती है)

टमाटर, भिंडी, लौकी जैसी सब्ज़ियाँ

हींग, राई, करी पत्ता, हल्दी पाउडर

नमक और गुड़ (स्वादानुसार)

वड़ा सांभर बनाने की विधि क्या है

स्वादिष्ट वड़ा सांभर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में इडली डोसा वाला बैटर लेना है। और उसमें बारीक कटा हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च और नमक डालना है।

अब आपको पानी डालकर गाढ़ा सा बैटर तैयार कर लेना है। और करीब 5-7 मिनट के लिए अलग सेट होने के लिए रख देना है।

इस बीच आपको प्रेशर कुकर में थोड़ा सा तेल गर्म करना है, और उसमें हींग, राई और करी पत्ता डालकर अच्छे से भून लेना है।

अब उसमें कटी हुई सब्ज़ियाँ, सांभर पाउडर, हल्दी, नमक और गुड़ डालें। 1-2 कप पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाना है।

आपका सांभर तैयार है, अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।

हाथों पर थोड़ा पानी लगाकर वड़े के बैटर से छोटे-छोटे गोल वड़े बनाकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।

और बस गर्मा गरम वड़ा सांभर बनकर तैयार है। इसे आप ताजा नारियल की चटनी के साथ एन्जॉय करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article