लाइफस्टाइल

Cake Recipe in Pressure Cooker: अंडा-ओवन के बिना मिनटों में बनेगा बेकरी जैसा टेस्टी केक, कुकर वाले केक के लिए नोट करें ये रेसिपी

Cake Recipe in Pressure Cooker (कूकर में केक कैसे बनाते हैं): घर पर टेस्टी बेकरी जैसा केक बनाने का मन है, लेकिन ओवन नहीं है और अंडा भी नहीं खाते हैं। तो ये वाले सिंपल झटपट बनने वाले केक की रेसिपी फॉलो करना बनता है। देखें मिनटों में प्रेशर कुकर में केक कैसे बनाते हैं। केक रेसिपी इन हिंदी, चॉकलेट केक, वनीला केक।

Image

कूकर में केक कैसे बनाएं (Photo Credit - Istock)

Cake Recipe in Pressure Cooker (कुकरमें केक कैसे बनाते हैं): शाम के स्नैक्स में बच्चों को टेस्टी सा केक खाने का मन है, लेकिन आपके पास ओवन नहीं है और अंडा भी नहीं खाते हैं? तो घर पर झटपट तैयार होने वाले एकदम स्पंजी केक की ये वाली रेसिपी आपके काम की हो सकती है। इसके लिए आपको प्रेशर कुकरकी जरूरत होगी और कुछ आसानी से मिलने वाली इंग्रीडिएंट्स मिलाकर आप घर पर स्वादिष्ट अपनी पसंद वाला केक मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

प्रेशर कुकरमें केक कैसे बनाते हैं, How To Make Cake In Pressure Cooker

सामग्री

- 1 कप मैदा (ऑल-पर्पस फ्लोर)

- ½ कप पाउडर चीनी

- ½ कप दूध

- ¼ कप तेल या मक्खन

- 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर

- ½ टीस्पून वेनिला एसेंस (वैकल्पिक)

अगर आपको अंडे वाले केक जैसा स्पंज चाहिए तो आप इसी बैटर में 2 टेबलस्पून दही भी एड कर सकते हैं।

केक बनाने की विधि

  1. कुकरमें टेस्टी सा केक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में मैदा, शक्कर और बेकिंग पाउडर लेना है और अच्छे से छान लेना है।
  2. फिर आपको दूध, दही में थोड़ा वनीला या चॉकलेट एसेंस डालकर अच्छे से फेंट लेना है।
  3. अब दोनों बैटर को अच्छे से एक साथ मिला लें, ध्यान रहे आपके बैटर में कोई गांठ नहीं होनी चाहिए।
  4. फिर आपको एक केक टिन या बाउल में तेल लगाकर तो बटर पेपर लगाकर बैटर को फैला देना है।
  5. फिर प्रेशर कुकर में एक कप नमक डालकर स्टैंड रखकर उसपर केक टिन रख दें।
  6. फिर बिना सीटी लगाएं कुकर को करीब 40-45 मिनट के लिए मध्यम आंच पर बेक करें
और बस टूथपिक से केक का स्पंज चेक कर लें फिर ठंडा करके सर्व करें। इसे आप पसंद की आइसिंग के साथ सजा भी सकते हैं।
Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article