लाइफस्टाइल

Rangoli Designs For Dussehra: दशहरा की सुबह घर के आंगन में बनाएं रंगोली, भक्ति से महकेगा घर का आंगन, यहां से ले आसान रंगोली डिजाइन्स के आइडिया

Rangoli Designs For Dussehra 2024 (दशहरा 2024 की रंगोली डिजाइन्स): नौ दिन तक देवी की पूजा के बाद शायदीय नवरात्रि के आखिरी दिन दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन घर को सजाया जाता है। रंगोली भी इसका एक हिस्सा है। इसलिए आज हम आपके लिए दशहरा की खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं।

Image

Easy Rangoli designs for Dussehra 2024 Photos

Rangoli Designs For Dussehra 2024 (दशहरा 2024 की रंगोली डिजाइन्स): देशभर में नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आज यानी 12 अक्टूबर, शनिवार के दिन शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन है। इस दिन को दशहरा के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। दशहरा को विजयादशमी भी कहते हैं। इस स्पेशल दिन पर लोग अपने घर, मंदिर और संस्थानों को सजाते हैं। अब रंगोली के बिना कोई भी सजावट अधूरी है। अगर आप दशहरा की रंगोली का डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम खास आपके लिए विजयादशमी की रंगोली के चुनिंदा डिजाइन लेकर आए हैं।

Dussehra 2024 Rangoli Designs, Sanskar Bharti Rangoli Design, Kolam Rangoli Design Photo-

vijayadashami rangoli designs

vijayadashami rangoli designs

शुभ विजयादशमी की ये रंगोली आपके त्योहार का मजा दोगुना कर सकती है। दशहरा के स्पेशल दिन पर आपको अपने घर के आंगन में ऐसी रंगोली बनानी ही चाहिए।

easy floral rangoli design

easy floral rangoli design

फ्लोरल रंगोली भला किसे नहीं पसंद आती। दशहरा के मौके पर भी आपको ऐसी फूलों वाली रंगोली ट्राई करनी चाहिए। आप ऐसी रंगोली बनाने के लिए आप गेंदे और गुलाब के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

maa durga face rangoli design photo

maa durga face rangoli design photo

मां दुर्गा के चेहरे वाली रंगोली घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आती है। इसके अलावा आप चाहें तो मां के चरण और स्वास्तिक वाली रंगोली भी बना सकते हैं।

colourful rangoli for dussehra

colourful rangoli for dussehra

रंग बिरंगी रंगोली का ये सबसे बेस्ट डिजाइन है। इस तरह की रंगोली को बनाना भी आसान है। आप इस रंगोली को दीये के साथ सजा सकते हैं।

dussehra quick rangoli pattern

dussehra quick rangoli pattern

सिर्फ दशहरा लिखी रंगोली भी त्योहार को खास बना देती है। ये रंगोली देखने में कोलम रंगोली जैसी ही दिखती है, जिसे बनाना काफी आसान है।

dussehra ki rangoli

dussehra ki rangoli

दो-तीन रंगों का इस्तेमाल करके आप बड़े आसान तरीके से और झटपट रंगोली बना सकती हैं।

kolam rangoli design for dussehra

kolam rangoli design for dussehra

कोलम रंगोली साउथ इंडिया में काफी मशहूर है। ऐसी रंगोली साउथ इंडिया में रोज बनाई जाती है। दशहरा के दिन भी ये रंगोली बनाई जाती है।

ram navmi rangoli design

ram navmi rangoli design

दशहरा के पावन अवसर पर सनातन धर्म, श्री राम और उनके दिव्य धनूष की ये रंगोली अपने आंगन में बनाना बहुत ही जबरदस्त हो सकता है। बिगिनर्स के लिए बेशक ही ये डिजाइन की रंगोली बनाना काफी आसान है, जिसे आप अपने घर के द्वार पर बना सकते हैं। दशहरा की ये स्पेशल रंगोली लोगों को खूब भाएगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article