लाइफस्टाइल

रिलेशनशिप में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां, नहीं तो रिश्ते में घुल जाएगा जहर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 9, 2025, 10:28 AM IST

Relationship Tips: रिश्तों में खटास आने की कई वजह हो सकती है। लेकिन यहां हम आपको तीन ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप में जहर घोलने का काम करती है।

Image

ये तीन बातें रिश्ते में घोल देती है जहर (Image Source: istock)

Relationship Tips: जब भी किसी रिश्ते की शुरुआत होती है तो उस वक्त के मोमेंट्स रिलेशनशिप के सबसे बेस्ट मोमेंट्स में से एक होते हैं। लेकिन समय के साथ रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। समय के साथ पार्टनर्स के बीच लड़ाईयां भी बढ़ जाती है और गुस्से में पार्टनर एक-दूसरे से कई तरह की बातें कह देते हैं। बाद में इसका खामियाजा कपल्स को भुगतना पड़ता है। कई बार गुस्से में कपल्स एक-दूसरे से ऐसी बातें भी कह देते हैं जो रिश्ते में जहर घोलने का काम करती है। ऐसे में यहां हम आपको 3 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्ते में जहर घोल सकती है।

अविश्वास

किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास होती है। जब एक-दूसरे पर भरोसा कम होने लगता है, तो शक और गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं। बार-बार का शक, झूठ बोलना, या वादे तोड़ना रिश्ते में ज़हर घोल देता है और उसे खोखला कर देता है। ऐसे में कभी भी अपने पार्टनर से झूठ न बोलें और उनका विश्वास तोड़ने की कोशिश न करें।

कॉम्युनिकेशन गैप

रिश्ते में अपनी भावनाओं, ज़रूरतों और चिंताओं को सही तरीके से व्यक्त न करना या एक-दूसरे की बात न सुनना रिलेशनशिप के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। कॉम्युनिकेशन की कमी की वजह से दूरियां बढ़ने लगती हैं, फिर कुछ बातें मन में घर कर जाती हैं और छोटी-छोटी बातें भी बड़े झगड़ों का रूप ले लेती हैं।

एक-दूसरे को अनदेखा करना

जब हम अपने पार्टनर या रिश्ते को हल्के में लेने लगते हैं, तो हम उनकी कद्र करना छोड़ देते हैं। उनकी भावनाओं को नज़रअंदाज़ करना, उन्हें समय न देना, या उनकी ज़रूरतों को पूरा न करना रिश्ते में कड़वाहट घोल देती है। यह धीरे-धीरे रिश्ते को अंदर से खोखला कर देता है और प्यार की जगह कड़वाहट भर देता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article