टीवी मसाला

Ram Kapoor के कारण असहज हुईं Shreya Kalra! आरोपों पर बोले एक्टर- मुझे फर्क नहीं पड़ता...

Ram Kapoor On Shreya Kalra Allegations: टीवी के पॉपुलर एक्टर राम कपूर ने हाल ही में श्रेया कालरा के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि मुझे इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Image

Ram Kapoor ने श्रेया कालरा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ram Kapoor On Shreya Kalra Allegations: टीवी के पॉपुलर एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। राम कपूर को आखिरी बार 'लॉकअप 2' में देखा गया था, जहां रहते हुए उन्होंने फिनाले तक अपनी राह तय की। हालांकि टॉप 5 में आने के बाद राम कपूर फिनाले से बाहर हो गए। 'लॉकअप: सच या सजा' में रहते हुए राम कपूर कई विवादों में भी घिरे। श्रेया कालरा ने राम कपूर के उन्हें बार-बार किस करने पर नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि इतना किस उन्हें उनके पापा भी नहीं करते हैं। श्रेया कालरा के इस बयान के बाद गौतमी कपूर ने एक्ट्रेस से माफी मांगी थी। वहीं अब राम कपूर ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने उठाया घरवालों को मिलने वाले वरदान से पर्दा, बोले- जो एविक्ट होगा वो...

    राम कपूर (Ram Kapoor) ने नयनदीप रक्षित संग बातचीत के दौरान श्रेया कालरा के 'असहज' महसूस कराने वाले बयान पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि 27 साल के उनके करियर में किसी भी महिला ने उनसे शिकायत नहीं की। राम कपूर ने इंटरव्यू में कहा, "श्रेया ने मुझसे बात की थी, जहां उसने कहा था कि मेरा मतलब वैसा नहीं था और आप बिल्कुल सही हो। मैं ऐसा ही रहा हूं जैसा हूं। मैं बहुत ही फीजिकल इंसान हूं और मैं अपने पूरे करियर में ऐसा ही रहा। मैं इसे बदलने वाला नहीं हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या चीज संदर्भ से बाहर ली गई है। इस शो में बहुत सी चीजें ऐसी रहीं जो हद से परे गईं क्योंकि ये शो वैश्विक है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant का पाकिस्तान की बहू बनने का सपना कांच की तरह हुआ चूर, डोडी खान ने वापिस लिया प्रपोजल
    Ram Kapoor ने श्रेया कालरा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

    Ram Kapoor ने श्रेया कालरा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

      राम कपूर (Ram Kapoor) ने अपने बयान में आगे कहा कि उन्हें ये सभी विवाद बहुत ही बकवास लगते हैं। एक्टर ने इस बारे में कहा, "मैं बहुत खुश हूं इस तथ्य से कि 27 साल के मेरे करियर में, जिन महिलाओं के साथ मैंने काम किया उनमें से किसी ने भी आज तक कोई शिकायत नहीं की। तो मैं परवाह नहीं करता कि लोग क्या कहेंगे। मैं वही रहूंगा जो मैं हूं। मैं इन विवादों पर अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। जैसा कि मैंने कहा कि जिंदगी में मेरे बहुत सकारात्मकता है और मैं उसपर ध्यान देता हूं।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article