विराट कोहली ने कुछ समय पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। ऐसे में लोगों के मन में विराट के रिटायरमेंट को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। ऐसे में अब विराट कोहली ने अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर पहली बार बोला है। उन्होंने लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि बढ़ती उम्र के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। दरअसल लंदन में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की ओर से अपने YouWeCan Foundation के लिए डिनर पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भी शामिल हुए थे।
इस पार्टी में टीवी प्रजेंटर गौरव कपूर ने कहा कि फैंस उन्हें इस बार क्रिकेट के मैदान पर काफी मिस कर रहे हैं। विराट ने मुस्कराते हुए कहा, 'मैंने दो दिन पहले अपनी दाढ़ी में कलर किया था। जब आपको हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े तो समझ आ जाता है कि अब समय (रिटायरमेंट) आ गया है। ऐसे में अगर आप भी विराट कोहली की तरह हर 2-4 दिन पर दाढ़ी रंगते हैं तो यहां जान लें Beard को महीनों तक काला रखने का तरीका।
इस ट्रिक से महीनों तक सफेद नहीं होंगे Beard के बाल
अमोनिया-फ्री और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स रंग
दाढ़ी को डाई करने के लिए ऐसे रंग का इस्तेमाल करें जिनमें अमोनिया और सल्फेट जैसे हानिकारक रसायन न हों। हिना (मेहंदी), आंवला जैसे नेचुरल चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये दाढ़ी को नेचुरल तरीके से काला करने में मदद करते हैं और त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते।
सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल
सल्फेट वाले शैम्पू रंग को जल्दी फीका कर सकते हैं। दाढ़ी को धोने के लिए सल्फेट-फ्री शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
दाढ़ी के तेल काइस्तेमाल
नियमित रूप से दाढ़ी के तेल (Beard Oil) का इस्तेमाल करें। यह दाढ़ी को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जिससे रंग भी लंबे समय तक बना रहता है। तेल दाढ़ी के बालों को पोषण देता है और उन्हें स्वस्थ रखता है।
सफेद दाढ़ी को काला करने के घरेलू उपाय
करी पत्ता
करी पत्ता बालों के रंग को स्टिमुलेट करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए थोड़ा सा नारियल का तेल गर्म कर लें और उसमें मुट्ठी भर करी पत्ता डालें। फिर इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे अपनी दाढ़ी पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
आंवला
आंवला बालों को नेचुरली काला करने के गुणों के लिए जाना जाता है। इसके लिए आंवला पाउडर को पानी में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे दाढ़ी पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें।
