Diwali 2023 Decoration ideas at Office/Home: दिवाली के शानदार अवसर पर मांं लक्ष्मी की पूजा के साथ साथ घर की साफ-सफाई और सजावट का भी खूब महत्व होता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर रविवार के दिन पड़ रही है, वहीं दिवाली पूजा का शुभ मुहुर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ऐसे में दिवाली से पहले अगर आप भी अपने आशियाने को खूबसूरत मेकओवर देना चाहते हैं। तो हैप्पी दिवाली के ये होम डेकोर आईडियाज एकदम ही जबरदस्त हो सकता है। देखें दिवाली पर घर-ऑफिस सजाने के लिए सजावट के आईडियाज।
Diwali lights Home decoration ideas, Home Decor market Delhi

Happy Diwali Decoration
दिवाली पर शानदार डेकोरेश करना है, तो लाइट और फूलों वाला ये बैकड्रॉप बनाना एकदम ही बेस्ट हो सकता है। आप लक्ष्मी पूजन वाली जगह के पीछे ऐसे प्रॉप्स लगाकर बढ़िया सजावट कर सकते हैं।

Diwali Home decor
दिवाली हो और दीये का डेकोरेशन न हो ऐसा नहीं हो सकता है, इसलिए आप घर पर खुद ही सिंपल दीये या मोमबत्ती से डेकोरेशन कर सकते हैं। आप चूड़ियों से और गोटा पत्ती लेस आदि से दीये लगाने का स्टेंड बना सकते हैं।

Floral Decoration diwali
फूलो का डेकोर भी दिवाली पर खूब खिलता है, आप फूलों की लड़ियां लगा सकते हैं। रंगोली भी बना सकते हैं और पानी में फूलों और पत्तियों को रख बढ़िया टेबल डेकोरेशन भी कर सकते हैं।

Matki Decoration
मटकी वाला डेकोरेशन भी दिवाली पर बेहतरीन लुक देगा आप पूजा स्थल के पास या फिर दरवाजे के आस पास भी ऐसी सजावट कर सकते हैं।

Diwali Decoration for office
दुपट्टों का यूज करके भी बढ़िया सा डेकोरेशन हो सकता है, आप बांधनी, लहरिया, गोटा पत्ती दुपट्टे या फिर साड़ियों का यूज कर भी झालर वाला डेकोरेश कर सकते हैं। बेशक ही दिवाली पर सिंपल और सुंदर सजावट करने के लिए ऐसे वाले होम डेकोर आईडियाज एकदम ही गजब लगेंगे।
