लाइफस्टाइल

दिवाली पर हैवी कर्टन्स साफ करना होता है मुश्किल तो अपनाएं पर्दे साफ करने के आसान तरीके

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 08:17 PM IST

How To Clean Curtains On Diwali: दिवाली के त्योहार में सफाई सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। घर की साफ सफाई के साथ-साथ घर में लगे पर्दों को साफ करना भी बेहद जरूरी होता है। भारी भारी पर्दों को साफ करना सबसे मुश्किल भरा काम होता है। लेकिन कुछ आसान टिप्स को अपनाकर पर्दे में लगे जिद्दी दाग भी आसानी से छुटाए जा सकता है।

Image

दिवाली पर ऐसे साफ करें पर्दे।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • त्योहार में घर की साफ सफाई के साथ घर में लगे हैवी कार्टन को साफ करना बेहद मुश्किल होता है।
  • इनको साफ करने में बड़ी मेहनत लगती है, क्योंकि ये काफी हैवी होते है।
  • पर्दे भले ही घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. हालांकि आसानी से गंदे भी हो जाते हैं।

Easy Tips To Clean Curtains: हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दिवाली के त्योहार से कई दिन पहले लोग घरों की सफाई में जुट जाते हैं। कुछ लोग दीवाली के त्योहार में घर को रिनोवेट करते हैं और कुछ लोग घर में पेंट करवाते हैं, वहीं कुछ लोग खुद ही पूरे घर की साफ सफाई करते हैं। दिवाली के त्योहार में घर की साफ सफाई के साथ घर में लगे हैवी कार्टन को साफ करना बेहद मुश्किल होता है। इनको साफ करने में बड़ी मेहनत लगती है, क्योंकि ये काफी हैवी होते है। पर्दे भले ही घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

हालांकि आसानी से गंदे भी हो जाते हैं और गंदे होने की वजह से डल नजर आने लगते हैं। ऐसे में उनकी सफाई करना बेहद जरूरी है। अगर आप घर में लगे पर्दों को साफ करना चाहते हैं तो कुछ आसान तरीका अपनाकर आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं।

रात भर ठंडे पानी व क्लीनर में भिगो दें पर्दे

पर्दों को साफ करने के लिए एक बड़े से टब में ठंडा पानी व क्लीनर खोल दें। अब इस मिश्रण में पर्दों को अच्छे से डूबा कर रख दें। कोशिश करें कि आप पर्दे रात में ही भिगो दें। और पूरी रात पर्दो को भिगोकर रख कर छोड़ दें। अगले दिन सुबह पर्दों को साफ पानी से धोकर निकाल लें। इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही ज्यादा रगड़ने की। रात भर पर्दे में लगा मेल अपने आप छूट जाएगा।

सिरके का करें इस्तेमाल

अगर आपके पर्दे ज्यादा मैले व गंदे हो गए हैं तो उसे साफ करने के लिए सिरके का इस्तेमाल करें। यह दाग हटाने में आपकी मदद करेगा। इसके लिए आप एक बाल्टी पानी में सिरका डालें और एक घोल तैयार कर लें और इस मिश्रण में पर्दों को कम से कम 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। भिगोने के बाद पानी से इसे निकाल ले और वॉशिंग मशीन में ड्राई कर लें।

बेकिंग सोडा से करें साफ

इसके अलावा आप पर्दों में लगे जिद्दी दाग धब्बों को छुड़ाने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जहां जहां पर्दों में दाग लगे हैं, वहां बेकिंग सोडा डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद पानी से इसे साफ कर लें। पर्दे में लगे दाग धब्बे आसानी से इससे साफ हो जाएंगे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article