लाइफस्टाइल

Diwali 2022 Rangoli: रंगोली बनाना आपको भी लगता है बेहद मुश्किल? तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 08:59 AM IST

How to Make Rangoli: दिवाली के शुभ अवसर पर हर कोई अपने घर में रंगोली बनता है। रंगोली बनाना अगर आपको भी मुश्किल लगता है, तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप आसानी से रंगोली बना सकती हैं।

Image

How To Make Rangoli For Diwali 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • बाजार में उपलब्झ रेडीमेड रंगोली के सांचे का इस्तेमाल
  • रंगोली बनाने से पहले फर्श पर चॉक से बनाएं रंगोली
  • बर्तनों के इस्तेमाल से भी बना सकती हैं खूबसूरत रंगोली

Diwali 2022, How to Make Rangoli: भारत में किसी भी त्योहार पर रंगोली बनाने का एक विशेष महत्व होता है। और जब बात

दिवाली की हो तो रंगोली के बिना इस त्यौहार में रौनक नहीं लगती। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। रंगोली को अक्सर रोशनी के त्योहार दिवाली के दौरान बनाया जाता है। ऐतिहासिक रूप से घरों के अंदर और बाहर फर्श पर बनाई गई रंगोली को कई तरह के डिज़ाइन, आकार और सामग्री से बनाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है

कि रंगोली में जितने रंग होते हैं, उतने ही रंग आपकी जिंदगी में भी घुल जाते हैं। ऐसे में हर कोई अपने घर रंग-बिरंगी रंगोली को अनिवार्य रूप से बनाते हैं। हालांकि, कई लोगों को रंगोली बनाना बहुत मुश्किल लगता है। तो अगर आपको भी रंगाली बनाना मुश्किल लगता है, तो आप यहां बताए जा रहे कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं, जिनसे रंगोली आसानी से बन जाएगी। तो चलिए जानते हैं-

रेडी मेड रंगोली के सांचे के इस्तेमाल से रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले कोई भी डिजाइन चुनें, जिसे आप बनाना चाहते हैं। दरअसल, आजकल बाजारों में रेडीमेड रंगोली के डिजाइन का एक सांचा बना बनाया मिल जाता है, जिस पर सिर्फ आपको रंग डालने होते हैं और आपकी रंगोली तैयार। तो इसके लिए सबसे पहले रंगोली का डिजाइन चुनें।

चॉक के इस्तेमाल से

यदि आपको रंग से रंगोली बनाने में परेशानी होती है, तो इसके लिए फर्श पर चाक से रंगोली का डिजाइन बनाएं।दरअसल, चाक से डिजाइन बनाने पर आपको डिजाइन के बारे में पहले से पता होता है, तो उसके लिए आपको रंग भरने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। इसके बाद आप बनाई गई आकृति में अपने मनपंसद रंग भरें और लीजिए रंगोली तैयार।

बर्तनों के इस्तेमाल से

आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आप बर्तनों के इस्तेमाल से भी रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए किसी एक बर्तन को फर्श पर रखकर इसके चारों और रंगों से एक घेरा बनाएं। इसके बाद फिर एक बड़ा बर्तन रखकर इस घेरे के बाहर भी रंगों का एक घेरा बनाएं। ऐसे ही आप एक-एक बड़े बर्तन को रखकर कई गोलें बनाएं, फिर जब ये गोले बन जाए, तो इनके अंदर आप कुछ फूल पत्ती बनाना चाहिए तो बना सकते हैं। अन्यथा इनके अंदर फूलों को भरकर भी इसे सजा सकती हैं। इसके बाद फाइनल टच देने के लिए रंगोली को दियों से सजाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article