लाइफस्टाइल

सर्दियों में बर्तन धोने में आती है आलस? इन उपायों से झट से खत्म हो जाएगी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 10:15 PM IST

Dishwashing tips for winters: सर्दियों में बर्तन धोने पर अगर आपको आलस आता है, तो आप इसके लिए कुछ आसान से उपायों को सहारा ले सकते हैं। इन उपायों से बर्तन धोना काफी आसान हो सकता है। साथ ही आपको आलस भी कम आएगा। आइए जानते हैं सर्दियों में बर्तन धोने के आसान से ट्रिक्स?

Image

सर्दियों में बर्तन कैसे करें साफ

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्म पानी से बर्तनों को करें साफ
  • सर्दी में ग्लव्स पहनकर धोएं बर्तन
  • जले हुए बर्तन को धोने के लिए इस्तेमाल करें नमक


Dishwashing tips for winters: लगभग हर एक व्यक्ति को अपने घर के छोटे-मोटे काम को निपटाना पड़ता है। सीजन कैसा भी हो, लेकिन घर के काम को खत्म करना जरूरी होता है। चाहे वह बर्तन धोने का हो या फिर घर के किसी कोने की सफाई, हर एक व्यक्ति को कभी न कभी जरूर करना पड़ता है। सर्दियों में भी आपको कई बार बर्तन धोने पड़ सकता हैं। यह एक ऐसा काम है, जिसे करने में सर्दियों के दिनों में काफी ज्यादा परेशानी होती है। कई लोग सर्दियों में बर्तन धोने में आलस करते हैं। अगर आपको भी सर्दियों में बर्तन धोने का बिल्कुल मन नहीं करता है, तो इसके लिए आप कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपके बर्तन झट से धुल जाएंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में बर्तन कैसे साफ करें?

ग्लव्स पहनकर करें बर्तन साफ

सर्दियों में लंबे समय तक पानी छूने की वजह से आपको ठंड लग सकती है। ऐसे में आपके लिए ग्लव्स पहनकर बर्तन धोना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे आपको कम ठंड लगेगी। वहीं, आपके हाथों की सॉफ्टनेस भी बरकरार रह सकती है। मार्केट में आपको बर्तन धोने के लिए कई तरह के ग्लन्स मिल जाएंगे, जिसे हाथों में पहनकर आप आसानी से बर्तन धो सकते हैं। ऐसा करने से सर्दी में आपको बर्तन धोने में आलस नहीं आएगी।

गर्म पानी से धोएं बर्तन

सर्दियों में अगर आप बर्तन धोने में आलस कर रहे हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट तरीका है कि पानी को गर्म कर लें। हल्का गर्म पानी से बर्तन धोने से आपको ठंड नहीं लगेगी। वहीं, बर्तन काफी अच्छे से साफ होगा। गर्म पानी से बर्तनों को धोने से चिकनाई पूरी तरह से खत्म हो जाता है। साथ ही आपको आलस भी महसूस नहीं होगा।

जले बर्तन को कैसे करें क्लीन

कई लोगों को सर्दियों में जले बर्तन को साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप नमक का प्रयोग कर सकते हैं। नमक के इस्तेमाल से जले हुए बर्तन को अच्छी तरह से क्लीन किया जा सकता है। इसके लिए स्क्रब पैड में थोड़ा सा नमक मिला लें। इसके बाज डिश वॉश की मदद से आप बर्तनों को रब करें। इससे जले हुए बर्तन अच्छी तरह से साफ हो जाएंगे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article