लाइफस्टाइल

Weight Loss : वजन तेजी से घटाने में फायदेमंद है हल्दी, इन 3 तरीकों से करें सेवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 06:08 AM IST

Weight Loss With Turmeric: शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए हल्दी काफी फायदेमंद हो सकती है। हल्दी में मौजूद गुण आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं, जो आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न कर सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से कम हो तो रोजाना हल्दी का सेवन करें। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए कैसे खाएं हल्दी?

Image

वजन को कम करने के लिए हल्दी का करें प्रयोग

KEY HIGHLIGHTS
  • वजन कम करने के लिए पिएं हल्दी की चाय
  • हल्दी का पानी वजन घटाने में है फायदेमंद
  • हल्दी के दूध से वजन तेजी से होगा कम


Weight Loss With Turmeric: शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए हम कई तरह के उपायों का सहारा लेते हैं। इन उपायों में हल्दी आपके लिए काफी प्रभावी हो सकती है। जी हां, हल्दी के प्रयोग से भी आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। अधिकतर लोग हल्दी का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं। इसके अलावा वजन को कम करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कई तरीकों से कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में वजन कम करने के लिए हल्दी का कैसे इस्तेमाल करें के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं हल्दी से कैसे घटाएं वजन?

वजन कम करने में कैसे फायदेमंद है हल्दी

हल्दी से वजन को कम करने के लिए आप कई तरीकों से इसका प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, हल्दी में पॉलीफेनॉल, करक्यूमिन नामक यौग होते हैं, जो मेटाबॉलिक इंफ्लेमेशन को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकताे हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना हल्दी का इस्तेमाल करेंगे, तो आपका वजन तेजी से कम होगा। वजन को कम करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कई तरीकों से कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल वजन को कम करने के लिए किया जा सकता है। इससे आपको कई फायदे होंगे। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए कैसे करें हल्दी का प्रयोग?

हल्दी का पानी

वजन को कम करने के लिए आप हल्दी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चुटकी हल्दी को मिक्स करके इसे उबाल लें। अब इस पानी का सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे आपका वजन काफी तेजी से कम होगा।

हल्दी वाला दूध

वजन को कम करने के लिए हल्दी वाला दूध भी फायदेमंद है। इस दूध का सेवन करने के लिए 1 गिलास दूध में 1 चुटकी हल्दी को मिक्स कर लें। अब इस दूध को सेवन रात में सोने से पहले करें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा। साथ ही शरीर की सूजन भी कम हो सकती है। हल्दी वाला दूध आपकी इम्यून पावर को भी बूस्ट कर सकता है।

हल्दी की चाय

वजन को तेजी से घटाने के लिए हल्दी की चाय भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए 1 कप पानी में 1 चुटकी हल्दी और दालचीनी के टुकड़ों को डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस पानी को कप में छानकर इसमें शहद मिक्स करके पिएं। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article