लाइफस्टाइल

Maradona Motivational Quotes: हौसला बढ़ाने का इंजेक्शन हैं माराडोना के मोटिवेशनल कोट्स, पढ़ते ही हाई होगा जोश

Diego Maradona Motivational Quotes: मैराडोना एक खिलाड़ी से कहीं आगे लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे। उनका जीवन संघर्ष, सफलता और संयम का जीता जागता प्रमाण है।

Image

डिएगो माराडोना के मोटिवेशनल कोट्स

Diego Maradona Motivational Quotes in Hindi: डिएगो मैराडोना का नाम विश्व फुटबॉल के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार है। उनका 30 अक्टूबर 1960 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के साधारण परिवार में जन्मे मैराडोना ने बचपन से ही अपनी दुनिया को अपने हुनर से परिचित करा दिया था। उनकी अद्भुत ड्रिब्लिंग, फुटबॉल पर कंट्रोल और आक्रामक स्टाइल ने उन्हें जल्द ही दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों का चहेता बना दिया था।

मैराडोना एक खिलाड़ी से कहीं आगे लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे। उनका जीवन संघर्ष, सफलता और संयम का जीता जागता प्रमाण है। 25 नवंबर 2020 को भले उनका निधन हो गया लेकिन उनके विचार आज भी लोगों के अंदर कुछ कर गुजरने का हौसला देते हैं। आइए पढ़ते हैं मैराडोना के कुछ मोटिवेशनल कोट्स:

1. जब लोग सफल होते हैं, तो वह कड़ी मेहनत की वजह से होते हैं। सफलता का किस्मत से कोई लेना-देना नहीं होता।

2. जब आप जीतते हैं, तो आपको बहकना (अहंकार में आना) नहीं चाहिए। लेकिन अगर आप पूरे आत्मविश्वास के साथ कदम-दर-कदम आगे बढ़ते हैं, तो आप बहुत दूर तक जा सकते हैं।

3. उन सभी लोगों को अपने शब्द वापस लेने चाहिए (अपनी बात पर शर्मिंदा होना चाहिए) जिन्होंने मेरी आलोचना की थी।

4. मैं माराडोना हूं, जो गोल भी करता है और गलतियां भी। मैं यह सब झेल सकता हूं, मेरे कंधे इतने मजबूत हैं कि मैं हर किसी से मुकाबला कर सकता हू।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मलाला यूसुफजई के मोटिवेशनल कोट्स

5. मैं या तो काला हूं या सफेद, अपनी जिंदगी में मैं कभी ग्रे (धुंधला या बीच का) नहीं रहूंगा।

6. आप मेरे बारे में बहुत सी बातें कह सकते हैं, लेकिन आप कभी यह नहीं कह सकते कि मैं जोखिम नहीं लेता।

7. गेंद को देखना और उसके पीछे भागना, मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान बना देता है।

8. अगर आप साफ-सुथरा (फेयर) फुटबॉल नहीं खेलना चाहते, तो जाकर दर्शकों की दीर्घा (स्टैंड्स) में बैठ जाइए।

9. मेरी मां कहती हैं कि मैं सबसे अच्छा हूं, और मेरी परवरिश ऐसी हुई है कि मेरी मां मुझसे जो कुछ भी कहती हैं, मैं हमेशा उस पर विश्वास करता हूं।

10. अगर आप डर गए, तो आपने आधी लड़ाई पहले ही हार दी।

11. दबाव वही महसूस करता है जो अपने सपनों को सच करना चाहता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ना कहना भी है कला, ऐसे सीखें NO बोलना

12. लोग आपको रोकने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका हौसला ही आपकी असली पहचान है।

13. मैदान पर सम्मान नाम से नहीं, प्रदर्शन से मिलता है।

14. अपनी कहानी खुद लिखो, वरना दुनिया तुम्हारे लिए कहानी बना देगी।

15. हर दिन खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करो।

16. जीत का सबसे बड़ा राज यह है कि हार के बाद भी उम्मीद मत छोड़ो।

17. साहस का मतलब डर का न होना नहीं, बल्कि डर के बावजूद आगे बढ़ना है।

18. जिस इंसान के पास लक्ष्य होता है, उसके लिए रास्ते खुद बनते जाते हैं।

19. मुश्किल वक्त ही असली चैंपियन तैयार करता है।

20. अगर दिल में आग हो, तो दुनिया की कोई ताकत आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article